फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बद्दी में बनेगी टेस्टिंग लैब: मुकेश अग्निहोत्री

Thu, 13 Nov 2014 12:48 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
विज्ञापन
विज्ञापन
उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल में अब बल्क ड्रग्स के उद्योग भी बद्दी में तैयार किए जाएंगे। अभी तक यह उद्योग गुजरात में थे। टोरेंट कंपनी ने बल्क ड्रग्स में निवेश करने के लिए हामी भरी है। उद्योग मंत्री बुधवार को बद्दी के मांडेलीज इंडिया कंपनी में सीएसआर कार्यक्रम के शुभारंभ पर बोल रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बद्दी फार्मा का हब है, लेकिन उसे बल्क ड्रग्स के लिए चाइना, मुंबई तथा हैदराबाद पर आश्रित रहना पड़ता था। लेकिन अभी बद्दी में ही फार्मा कंपनी के लिए रॉ- मैटीरियल (कच्चा माल) तैयार होगा।

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि बद्दी को फार्मा के क्षेत्र में उभरता हुआ देख कर यहां की फार्मा उद्योगों का मनोबल गिराने तथा उन्हें बदनाम करने के चलते यहां तैयार होने वाली दवा के सैंपल जानबूझ कर फेल किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


इसके लिए अब बद्दी में ही टेस्टिंग लैब लगाई जा रही हैै। जिस पर आठ करोड़ रुपये व्यय किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि टीवीएस कंपनी पहले बीबीएन में अपने इसेंबलिंग का कार्य कर रही थी, लेकिन अब कंपनी यहां पर इंजन भी तैयार करेगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें