फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलस्टर आधारित औद्योगिक क्षेत्र होंगे विकसित, मिलेगा उद्योंगों को बढ़ावा

Sun, 27 Aug 2017 08:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार राज्य में उद्योग को बढ़ावा देने के लिए कलस्टर आधारित क्षेत्र विकसित करने जा रही है। फार्मा एंड फूड प्रोसेसिंग तथा गत्ते की पेटियों सहित पांच औद्योगिक समूहों की स्थापना की जा रही है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने यह जानकारी शुक्रवार देर शाम उद्योग विभाग की औद्योगिक क्षेत्र को सुविधा प्रदान करने के लिए विकसित की गई वेबसाइट के लोकार्पण के दौरान दी है। उन्होंने पीएचडी चैंबर ऑफ  कॉमर्स की तैयार रिपोर्ट ‘राइजिंग हिमाचल प्रदेश: ए माउंटेन अपर्चुनिटीज’ को भी जारी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने औद्योगिक क्षेत्र को प्रोत्साहित करने के लिए अनेक कदम उठाए हैं। राज्य में निवेश के लिए बड़ी संख्या में उद्यमियों को आकर्षित करने में सफलता हासिल की है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने उद्योगपतियों को लाभान्वित करने के लिए प्रक्रियाओं तथा मापदंडों के सरलीकरण के अलावा उनके लिए अनेक प्रोत्साहनों की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री ने उद्योग क्षेत्र से अपील की है कि औद्योगिक क्षेत्र में निवेश के अलावा उन्हें ऊर्जा, पर्यटन, बागवानी, सूचना प्रौद्योगिकी तथा बायोटेक्नोलॉजी में भी निवेश के लिए आगे आना चाहिए।

पीएचडी चैंबर आफ  कॉमर्स के अध्यक्ष गोपाल जीवाराजका ने राज्य सरकार से पर्यटन परियोजनाओं में निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए बेहतर कनेक्टविटी तथा पैकेज जैसी गुणात्मक सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में और कदम उठाने का आग्रह किया।

विजन-2020 पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार को विकास को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन, फूड प्रोसेसिंग, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों तथा सूचना प्रौद्योगिकी जैसे विभिन्न क्षेत्रों में और अधिक विस्तार तथा व्यापार पर बल देना होगा। 
विज्ञापन


इस अवसर पर एससीएस उद्योग एजेवी प्रसाद, निदेशक उद्योग राजेश शर्मा,  पीएचडी चैंबर ऑफ  कॉमर्स की प्रदेश समिति के अध्यक्ष ध्यान चंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें