फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरे उत्तर भारत को स्टेट ड्रग स्टोर से सप्लाई होंगी टीबी की दवाइयां

Sun, 27 Aug 2017 08:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मपुर (सोलन)
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर के स्टेट ड्रग स्टोर से पूरे उत्तर भारत में टीबी रोग की दवाइयां सप्लाई की जाएंगी। यह बात स्वास्थ्य व राजस्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने ड्रग स्टोर के शिलान्यास के बाद पत्रकारों से कही। उन्होंने कहा कि धर्मपुर में 1.81 करोड़ की लागत से स्टेट ड्रग स्टोर का दोमंजिला भवन बनाया जाएगा।
विज्ञापन


प्रदेश में 2021 -22  तक क्षय रोग को जड़ से खत्म करने का लक्ष्य रखा गया। जबकि केंद्रीय सरकार ने 2025 और डब्लूएचओ ने 2035 तक पूरी दुनिया में क्षय रोग को मुक्त करने का फैसला लिया है। इसके लिए क्षय रोग के बारे में प्रचार ओर प्रयास की जरूरत है।

राज्य में जहां एमडीआर को मुफ्त सुविधाएं दी जा रही हैं। वहीं क्षय रोग से अन्य रोगों पर भी अच्छी सुविधाएं प्रदान करने की कोशिश की जा रही है। प्रति व्यक्ति प्रति वर्ष स्वास्थ्य सेवाओं पर छत्तीस हजार रुपये खर्च किए जाते हैं, जो देश में सबसे ज्यादा हैं। 
विज्ञापन


650 डाक्टरों की और जरूरत
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए साढ़े चार वर्ष में 115 पीएचसी खोले गए हैं। 40 पीएचसी को सीएचसी बनाया गया है। 625 नए डॉक्टरों की भर्ती की गई है। 650 डॉक्टरों की और जरूरत है।

प्रदेश में छह मेडिकल कॉलेजों से हर वर्ष 600 युवा डॉक्टर बनेंगे, जिससे हिमाचल प्रदेश में चिकित्सकों की कमी को दूर किया जाएगा। इस बारे में शुक्रवार को भी विधानसभा में सर्वसम्मति से मेडिकल विज्ञान का बिल पास हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें