उद्योग मंत्री ने सोमवार शाम बद्दी की इनोवा केपटेप, श्रीराम हेल्थकेयर, हेट्रो व स्कॉटएडिल कंपनी में औचक निरीक्षण किया। उन्होंने इन कंपनियों का रिकॉर्ड चेक किया। कंपनी में ठेकेदार के पास काम करने वाले कामगारों का रिकॉर्ड जांचा।
उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के बद्दी के चार उद्योगों में औचक निरीक्षण किया और इन कंपनियों को रिकॉर्ड चेक किया। अधिकांश कंपनियों में प्रदूषण बोर्ड की ओर से लगाए गए उपकरण बंद पाए गए। कामगारों को डबल ओवरटाइम का पैसा सिंगल ही मिल रहा है। कुछ कंपनियों में 70 फीसदी हिमाचली नहीं पाए गए। पीएफ और ओवरटाइम देने में अभी अनियमितताएं पाई गईं। उन्होंने ऐसे कंपनी संचालकों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की बात कही है। उद्योग मंत्री ने सोमवार शाम बद्दी की इनोवा केपटेप, श्रीराम हेल्थकेयर, हेट्रो व स्कॉटएडिल कंपनी में औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन
उन्होंने इन कंपनियों का रिकॉर्ड चेक किया। कंपनी में ठेकेदार के पास काम करने वाले कामगारों का रिकॉर्ड जांचा। मंत्री ने बताया कि जिन कंपनियों में श्रम कानूनों की अनदेखी हो रही है, वहां पर कंपनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने इन कंपनियों में पानी व हवा के सैंपल भी लिए हैं। मंत्री ने कहा कि नियमों की अनदेखी करने वाली कंपनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और जो कंपनियां अच्छा कार्य कर रही हैं, उन्हें प्रोत्साहित भी किया जाएगा। इस दौरान उनके साथ प्रदूषण बोर्ड से सदस्य सचिव राजेश भारद्वाज, उद्योग विभाग के उपनिदेशक संजय कंवर, श्रम अधिकारी मनीष करोल, प्रदूषण बोर्ड से जेई पवन चौहान व अभय गुप्ता भी उपस्थित रहे।