फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: उद्योगपति बोले- हो रहे प्रताड़ित, पलायन की कर रहे हैं तैयारी

Thu, 06 Jul 2023 11:02 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

औद्योगिक गतिविधियां संचालित कर रहे कई उद्योगपतियों को राजनीतिक तौर पर परेशान किया जा रहा है। ऐसे में तीन नामी कंपनियों ने हिमाचल से पलायन करने की बात कही है।
विज्ञापन
उद्योग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल में लंबे समय से औद्योगिक गतिविधियां संचालित कर रहे कई उद्योगपतियों को राजनीतिक तौर पर परेशान किया जा रहा है। ऐसे में तीन नामी कंपनियों ने हिमाचल से पलायन करने की बात कही है। ये उद्योगपति उत्तर प्रदेश में उद्योग स्थापित करने की बात कह रहे हैं। प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ क्षेत्र में उद्योगपतियों को राजनीतिक तौर पर परेशान करने की उद्योग मंत्री कार्यालय में शिकायतें की गई हैं। इस संबंध में मुख्यमंत्री कार्यालय भी अवगत कराया गया है।

विज्ञापन


उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि उद्योगपतियों को परेशान किए जाने की शिकायतों का मामला मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के ध्यान में लाया गया है। उद्योगपतियों को बिना किसी कारण के परेशान करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्रदेश में उद्योगपतियों को भय मुक्त वातावरण देने का सरकार ने वायदा किया है। उन्होंने ऐसे असामाजिक लोगों को हरकतों से बाज आने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल में नए उद्योग स्थापित करने की योजना तैयार कर रहे हैं। इसको लेकर उद्योगपतियों से लगातार बैठकें हो रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें