प्रदेश सरकार इन्वेस्टर्स मीट में 96 हजार करोड़ के निवेश को लेकर 703 कंपनियों से समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर की चुकी है। पहले ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह में 13488 करोड़ रुपये के निवेश से 236 प्रोजेक्टों पर काम चल रहा है। सरकार ने दूसरा ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह आयोजित करना था, लेकिन कोराना की दूसरी लहर के कारण सरकार को बंदिशें लगानी पड़ीं और यह मामला लंबित पड़ गया।
हिमाचल प्रदेश में दूसरा ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह शिमला, बद्दी या धर्मशाला में होगा। धर्मशाला में इन्वेस्टर्स मीट के बाद पहला ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह शिमला के पीटरहॉफ में आयोजित किया गया था। प्रदेश सरकार इन्वेस्टर्स मीट में 96 हजार करोड़ के निवेश को लेकर 703 कंपनियों से समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर की चुकी है। पहले ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह में 13488 करोड़ रुपये के निवेश से 236 प्रोजेक्टों पर काम चल रहा है। सरकार ने दूसरा ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह आयोजित करना था, लेकिन कोराना की दूसरी लहर के कारण सरकार को बंदिशें लगानी पड़ीं और यह मामला लंबित पड़ गया।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार प्रदेश सरकार दूसरा ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह अक्तूबर में आयोजित करने की तैयारी में है। सरकार यह भी तय कर रही है कि यह समारोह शिमला, बद्दी या धर्मशाला में से किसी एक स्थान में आयोजित किया जाए। बताते हैं कि दूसरे ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह में 15 हजार करोड़ के निवेश का लक्ष्य रखा गया है। प्रदेश में ढाई सौ से अधिक उद्योगों को स्थापित किया जाना हैै। अगर प्रदेश सरकार दूसरे ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह में इन्वेस्टर्स मीट के एमओयू के तय लक्ष्य में से 30 फीसदी निवेश लाने में सफल रहती है तो यह देश के अन्य राज्यों से सबसे अधिक निवेश होगा। अन्य राज्यों में इन्वेस्टर्स मीट के तहत सिर्फ 25 फीसदी तक लक्ष्य हासिल किया जा सका है।