फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदु गोस्वामी हो सकती हैं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष, हाईकमान सहमत

Wed, 08 Jul 2020 09:39 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
राज्यसभा  सांसद इंदु गोस्वामी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

राज्यसभा  सांसद इंदु गोस्वामी हिमाचल प्रदेश भाजपा की अध्यक्ष बनाई जा सकती हैं। हाईकमान उनके नाम पर सहमत बताया जा रहा है। इस संबंध में कभी भी आदेश जारी किए जा सकते हैं। हालांकि, सूत्रों की मानें तो प्रदेश हाईकमान डॉ. राजीव बिंदल के नाम पर भी चर्चा कर रहा है। बिंदल ने हाल ही में पीपीई किट खरीद मामले में अंगुलियां उठने के बाद प्रदेशाध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया है। बुधवार को सोशल मीडिया पर भी इंदु गोस्वामी का नाम तय होने की चर्चा रही।

विज्ञापन


हालांकि इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई। मंगलवार को इंदु ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से भेंट की थी तो यह मुलाकात भी प्रदेशाध्यक्ष पद पर उनकी नियुक्ति से जोड़कर देखी जा रही थी। वीरवार को भी इंदु अपने गृह क्षेत्र पालमपुर के लोगों के प्रतिनिधिमंडल के साथ सीएम से मिलेंगी। हालांकि, इंदु ने इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा है। सूत्रों के अनुसार मिशन रिपीट को सामने देख भाजपा हिमाचल में महिला फैक्टर को भुनाना चाह रही है। इंदु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की भी गुड लिस्ट में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें