गगल एयरपोर्ट के वरिष्ठ प्रबंधक शैलेश सिंह ने बताया कि इंडिगो की सोमवार, मंगलवार, वीरवार और शुक्रवार को दो-दो उड़ानें, जबकि बुधवार, शनिवार और रविवार को एक-एक उड़ान होगी।
कांगड़ा स्थित गगल हवाई अड्डे के लिए इंडिगो विमानन कंपनी की नई दिल्ली से हवाई सेवाएं शुरू हो गईं। रविवार सुबह निर्धारित समय से डेढ़ घंटा देरी से 10:00 बजे नई दिल्ली से 67 यात्रियों को लेकर विमान यहां पहुंचा और वापसी में 56 यात्रियों को लेकर वापस दिल्ली गया। इस तरह पहले दिन 123 यात्रियों ने सफर किया। गगल एयरपोर्ट पर पहुंचते ही 72 सीटर एटीआर विमान का वाटर शैल्यूट के साथ स्वागत किया गया।
विज्ञापन
अग्निशमन विभाग की दो गाड़ियों ने विमान के ऊपर पानी की खूब बौछारें कीं। राजधानी दिल्ली में केंद्रीय विमानन मंत्री ज्योतिराज सिंधिया, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने पहली उड़ान को ऑनलाइन हरी झंडी दिखाई। वहीं, गगल से एयरपोर्ट के कार्यकारी निदेशक संजय भारद्वाज ने पहली उड़ान दिल्ली रवाना की। गगल एयरपोर्ट के वरिष्ठ प्रबंधक शैलेश सिंह ने बताया कि इंडिगो की सोमवार, मंगलवार, वीरवार और शुक्रवार को दो-दो उड़ानें, जबकि बुधवार, शनिवार और रविवार को एक-एक उड़ान होगी।
सुबह 6:40 बजे विमान दिल्ली से उड़ान भरेगा और गगल एयरपोर्ट पर 8:25 बजे उतरेगा। वहीं, 8:45 बजे गगल से उड़ान भरकर 10:25 बजे दिल्ली पहुंचेगा। सोमवार, मंगलवार, वीरवार और शुक्रवार को होने वाली अतिरिक्त उड़ान के लिए विमान 11:10 बजे दिल्ली से रवाना होकर 12:55 बजे गगल पहुंचेना और 1:15 बजे गगल से उड़ान भर कर 2:55 बजे विमान दिल्ली पहुंचेगा।
विज्ञापन
अनुराग ने मई में आईपीएल मैचों के साथ पहाड़ निहारने का दिया न्योता
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांगड़ा के लिए शुरू हुई इंडिगो की उड़ानों पर खुशी जाहिर की। उद्घाटन समारोह में अनुराग ने केंद्रीय विमानन मंत्री ज्योतिराज सिंधिया और केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह को मई में एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में होने वाले आईपीएल मैच देखने के साथ-साथ पहाड़ों और हिमाचल की सुंदरता निहारने के लिए यहां आने का न्योता दिया।