फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल की बेटी के सिर सजा मिस जिंटल वेलनेस का खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल की बेटी चांदनी शर्मा के सिर मलेशिया में मिस जिंटल वेलनेस का खिताब सजा है। इंडियन प्रिसेंस चांदनी शर्मा मलेशिया में मिस टूरिज्म क्वीन ऑफ द ईयर इंटरनेशनल 2015 में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।
विज्ञापन


इसी ब्यूटी पीजेंट में उन्हें खिताब से सम्मानित किया गया है। मंडी के गोहर क्षेत्र से संबंध रखने वाली चांदनी शर्मा 56 देशों की सुंदरियों को पछाड़ कर खिताब हासिल किया है। ऑनलाइन वोटिंग में उन्हें सबसे अधिक मत प्राप्त हुए हैं।

इसके आधार पर उन्हें मिस जिंटल वेलनेस चुना गया है। इन दिनों चांदनी शर्मा मिस टूरिज्म क्वीन ऑफ द ईयर इंटरनेशनल 2015 में प्रतिभा दिखा रही हैं। इसी ब्यूटी पीजेंट के एक भाग में यह खिताब दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन

खिताब जीतने के बाद चांदनी ने कही दिल की बात

ब्यूटी पीजेंट में करीब 57 देशों की सुंदरियां भाग ले रही हैं। 13 दिसंबर से मलेशिया में विभिन्न देशों की सुंदरियों में खिताबी जंग शुरू हो गई है। मिस टूरिज्म क्वीन ऑफ द ईयर इंटरनेशनल 2015 का फिनाले 31 दिसंबर को होगा।

न्यू ईयर की घोषणा के साथ ब्यूटी पीजेंट 2015 का ताज भी सुंदरी का पहनाया जाएगा। चांदनी के पिता गुलाब चंद ने कहा कि उन्हें बेटी चांदनी पर नाज है। कड़ी मेहनत के कारण चांदनी इस मुकाम तक पहुंच पाई है।

चांदनी शर्मा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए गौरव की बात है। खिताब मिलने से मैं अपनी डाइट तथा स्वास्थ्य की देखभाल के लिए अधिक प्रेरित हो रही हूं। ताकि, मैं और अधिक फिट रह सकूं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें