फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाकघरों में भी मिलेंगी बैंक जैसी सुविधाएं, शुरू होंगे पोस्टल पेमेंट बैंक

Wed, 29 Aug 2018 10:10 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल सहित देश के डाकघरों में पहली सितंबर को इंडियन पोस्टल बैंक शुरू हो जाएंगे। इनका शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये करेंगे। प्रदेश में कुल 60 इंडियन पोस्टल पेमेंट बैंक खुलेंगे।

विज्ञापन


इनमें 12 जिलों के हेड पोस्ट ऑफिस सहित अन्य ब्रांचों में पोस्टल पेमेंट बैंकों की स्थापना की जाएगी। देशभर में इन बैंकों की 650 से ज्यादा ब्रांच खुलेंगी। सितंबर के शुरू से पोस्टल पेमेंट बैंकों का लाभ मिलना शुरू होगा।

पोस्टल पेमेंट बैंक खुलने से उपभोक्ताओं को डाकघरों में भी आम बैंक की तरह सुविधाएं मिलेंगी। उपभोक्ताओं के इस बैंक के खाते बनाए जाएंगे। इससे उपभोक्ता अन्य बैंकों की तरह ही पोस्टल बैंक से भी सुविधाएं प्राप्त कर सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टल पेमेंट बैंकों में मिलेंगी ये सुविधाएं

इन पोस्टल पेमेंट बैंकों में लोगों को ई-बैंकिंग, एक लाख तक लोन, ऑनलाइन रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (आरटीजीएस), एनएफटी, म्यूच्युल फंड, ऑनलाइन बिल जमा करवाने आदि की सुविधा मिलेगी।

लोग पोस्टल बैंक से भी अन्य बैंकों की तरह लेन-देन कर सकते हैं। जिला हमीरपुर के मुख्य डाकघर के सहित हमीरपुर मंडल में इन बैंकों की दस ब्रांच खोली जाएंगी।

उधर, प्रवर अधीक्षक मुख्य डाकघर हमीरपुर भवानी प्रसाद का कहना है कि पहली सितंबर को सूबे सहित देश में इंडियन पोस्टल पेमेंट बैंकों की सुविधा मिलना शुरू होंगी।

प्रदेश में 60 ब्रांच खोली गई हैं। डाक विभाग मंडल हमीरपुर में ऐसे बैंकों की दस ब्रांच खोली गई हैं। इनका शुभारंभ एक सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग से करेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें