फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल मेरे लिए बेहद खास, पहुंचते ही मिलता सुकून

Tue, 08 Mar 2016 12:33 AM IST
राकेश राणा/अमर उजाला, मंडी

सार

  • तीन अंतरराष्ट्रीय ट्रैक में आवाज देंगी हिमाचल की बेटी शिवरंजनी सिंह
  • वर्तमान में बॉलीवुड के कई प्रोजेक्ट्स में कर रही हैं काम
  • शिवरात्रि महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुति कल
विज्ञापन
अमर उजाला से खास बातचीत के दौरान शिवरंजनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पार्श्व गायिका शिवरंजनी सिंह जल्द तीन अंतरराष्ट्रीय ट्रैक में अपनी आवाज देंगी। पहले भी शिवरंजनी की आवाज में अंतरराष्ट्रीय ट्रैक यूएसए समेत अन्य देशों में धमाल मचा चुका है। बॉलीवुड फिल्मों में भी इनकी आवाज का जादू फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है 
विज्ञापन


शिवरंजनी मंडी शहर से संबंध रखती हैं। शिवरात्रि महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुति के लिए मंडी पहुंचीं पार्श्व गायिका ने अमर उजाला के साथ बातचीत में कहा कि हिमाचल मेरे लिए बेहद खास है। यहां पहुंचते ही चैन मिलता है। 

मनाली और मंडी पसंदीदा स्थल हैं। इस मुकाम तक पहुंचने में उनके पिता शक्ति सिंह, माता माला सिंह का सहयोग रहा है। माता 11 वर्ष की उम्र में शिवरंजनी को दिल्ली से मुंबई ले गई थीं। यही उनके लिए टर्निंग प्वाइंट रहा। उनके पिता को पहली बार मोंटाना हनाह कंटेस्ट के दौरान ही गायन प्रतिभा के बारे में पता चला। 
विज्ञापन


पिता शक्ति सिंह, माता माला सिंह ने शिवरंजनी को पूरा सहयोग दिया। कहा कि वर्तमान में बॉलीवुड के कई प्रोजेक्ट्स पर वह काम कर रही हैं। संगीत के साथ पढ़ाई को बरकरार रखते हुए शिवरंजनी वर्तमान में एमबीए भी कर रही हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय संगीत जगत में लता मंगेशकर उनकी आदर्श हैं। 
विज्ञापन

मंडयाली धाम के लिए बिना बुलाए पहुंच जाऊं

शिवरंजनी - फोटो : फाइल फोटो
मंडयाली धाम उनकी पसंदीदा है। वह धाम को देखकर बिना बुलाए ही कार्यक्रम में चली जाती हैं। कहा कि मुंबई में रहते हुए वह हिमाचल को पल-पल याद करती हैं। 

बाबा भूतनाथ का लिया आशीर्वाद- मंडी पहुंचते ही बाबा भूतनाथ मंदिर में जाकर आशीर्वाद लिया और पूजा-अर्चना की। शिवरंजनी धार्मिक प्रवृति वाले परिवार से संबंध रखती हैं। देवी-देवताओं में आस्था रखती हैं। 

दुबई में बिखेरेगी आवाज का जादू- अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या में परफारमेंस के अगले दिन ही शिवरंजनी मुंबई रवाना हो जाएंगी। वह इसके बाद दुबई में लाइव परफारमेंस देंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें