फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटा भाई एयरफोर्स में, अब रोहित बने सेना में लेफ्टिनेंट

Sun, 11 Jun 2017 02:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून/राजा का तालाब (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश ने इस बार फिर सेना में अफसर देने में दमदार प्रदर्शन किया है। प्रदेश ने सेना को 21 अफसर दिए हैं। कांगड़ा जिले के धार्मिक स्थल हौरी देवी का रोहित राणा भी सेना में लेफ्टिनेंट बन गए हैं। इस उपलब्धि पर परिजन और क्षेत्रवासी फूले नहीं समा रहे। रोहित के पिता सुरेन्द्र सिंह सेना में सूबेदार हैं, जबकि माता बीना देवी गृहिणी हैं। 
विज्ञापन


छोटा भाई एयरफोर्स में है। रोहित ने प्रारंभिक शिक्षा डीएवी रैहन और 12वीं मिलिट्री स्कूल चायल से पास की। दिसंबर 2012 में रोहित का एनडीए में चयन हुआ। आईएमए देहरादून से पासआउट होने के साथ ही रोहित राणा सेना में लेफ्टिनेंट पर पर तैनात हुए हैं। रोहित ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता व दादी के आशीर्वाद को दिया है।
विज्ञापन

पिता बिजनेसमैन, बेटा बना लेफ्टिनेंट

दौलतपुर चौक (ऊना)। स्थानीय वार्ड नंबर सात निवासी निखिल शर्मा सेना में लेफ्टिनेंट बन गए हैं। निखिल शर्मा पुत्र राजिंद्र शर्मा के लेफ्टिनेंट बनने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। 20 दिसंबर 1995 में जन्मे निखिल ने पांचवीं की पढ़ाई एमबीएम पब्लिक स्कूल दौलतपुर चौक में की।

छठी कक्षा के बाद सुजानपुर टीहरा के लिए चयन हो गया, जहां पर जमा दो कक्षा पास करने के साथ-साथ एनडीए की परीक्षा को उर्तीण किया। तीन साल पुणे में ट्रेनिंग लेने के बाद एक साल की फाइनल ट्रेनिंग आईएमए देहरादून से की और 10जून 2017 को ऑफिसर

पासिंग आउट परेड में हिस्सा लेकर लेफ्टिनेंट बन गए। उनके पिता राजिंदर शर्मा व दादा मनोहर लाल व्यवसायी हैं और उनकी माता अनीता शर्मा अध्यापिका रह चुकी हैं। निखिल ने अपनी सफलता का श्रेय अभिभावकों, गुरुजनों के अतिरिक्त सुग्रीवानंद जी महाराज को दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें