फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनाडा में देश का झंडा बुलंद करेगी हिमाचल की बेटी

Thu, 08 Jun 2017 01:53 PM IST
विपिन कुमार/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में देश को ब्रांज मेडल दिलाने वाली हिमाचल की बेटी सीमा अब कनाडा में भी भारत का झंडा बुलंद करेगी। कनाडा के बाहमाश में होने वाली यूथ कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में देश का नाम रोशन करने के लिए सीमा आजकल सोनीपत में खूब पसीना बहा रही है। 
विज्ञापन


स्पोर्ट्स अथारिटी ऑफ इंडिया (साई) के धर्मशाला स्थित छात्रावास की धाविका सीमा 3000 मीटर दौड़ में देश को मेडल दिलाने के लिए दौड़ेगी। 20 से 23 जुलाई तक चलने वाली इस यूथ चैंपियनशिप में सीमा देश के विभिन्न कोनों से संबंध रखने वाले 11 अन्य धावकों

के साथ कनाडा में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए जाएगी। हरियाणा के सोनीपत में सोमवार से शुरू हुए कैंप में सीमा देश के अन्य धावकों के साथ पसीना बहा रही है। सीमा करीब 15 जुलाई तक सोनीपत में ही बारीकियां सीखेगी। 
विज्ञापन


इससे पहले भी जीते हैं कई मेडल
जिला चंबा से संबंध रखने वाली सीमा गर्ल्स स्कूल धर्मशाला में जमा दो की छात्रा है। सीमा ने दो साल में नौ मेडल जीत कर देश सहित प्रदेश का नाम रोशन किया है। इससे पहले सीमा ने जूनियर नेशनल रांची में 2000 मीटर दौड़ में गोल्ड, नेशनल पाइका आंध्रप्रदेश में

3000 मीटर में गोल्ड, 1500 मीटर में कांस्य, स्कूल नेशनल चैंपियनशिप में 2000 मीटर में कांस्य सहित स्कूल नेशनल केरल में सिल्वर मेडल जीतकर चार गोल्ड सहित कुल नौ मेडल अपने नाम किए हैं। 

हिमाचल प्रदेश के लिए सीमा का बाहमाश में होने वाली कॉमनवेल्थ यूथ गेम्स-2017 में चयन होना गर्व का विषय है।  निर्मल कौर, प्रभारी, स्पोर्ट्स अथारिटी ऑफ इंडिया (साई)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें