फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिब्बत के प्रधानमंत्री बोले- हथेली पर कब्जा कर अब पांचों उंगलियों की ओर आने का दुस्साहस न करे चीन

Wed, 17 Jun 2020 12:18 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
विज्ञापन
निर्वासित तिब्बत सरकार के प्रधानमंत्री डॉ. लोबसंग सांग्ये
विज्ञापन

निर्वासित तिब्बत सरकार के प्रधानमंत्री डॉ. लोबसंग सांग्ये ने भारत-चीन के बीच एलएसी पर लद्दाख की गलवां घाटी में हुई हिंसक झड़प में भारत के तीन सैनिकों की शहादत पर दुख जताया है। उन्होंने इस घटना पर चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि यह घटना अति निंदनीय है।

विज्ञापन


चीनी नेताओं ने कहा कि तिब्बत एक हथेली है और लद्दाख, सिक्किम, नेपाल, भूटान, और अरुणाचल पांच उंगलियां हैं। एक बार उन्होंने हथेली पर कब्जा कर लिया और अब वे पांचों उंगलियों की ओर आ रहे हैं। चीन ऐसा करने का दुस्साहस न करे। 2017 में डोकलाम में गतिरोध हुआ और अब लद्दाख में हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें