चीन से तनातनी के बीच मनाली के रास्ते लद्दाख के लिए पचास से ज्यादा बसों को भेजा गया है। बताया जा रहा है कि इन बसों में सैकड़ों की संख्या में मजदूरों को भेजा गया है जिनकी मदद से लेह-लद्दाख के इलाकों में निर्माण कार्य किए जाएंगे।
खास बात यह है कि आम तौर पर जम्मू से सीधे लेह-लद्दाख के लिए बसों को रवाना किया जाता था। लेकिन ताजा हालात और काफिले को सुरक्षित उन इलाकों तक पहुंचाने के लिए हिमाचल के मनाली से होकर जाने वाले लंबे रास्ते को इन मजदूरों को पहुंचाने के लिए चुना गया।
सूत्रों का कहना है कि पहले सिर्फ सेना ही इस रास्ते का इस्तेमाल करती थी। लेकिन तनाव के बीच सुरक्षित विकल्प के तौर पर इस रास्ते को अन्य लोगों को भी पहुंचाने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। यह भी बताया गया है कि इसी रास्ते से ही बसें वापस आएंगी और आगे भी कुछ समय तक इस रूट का ही प्रयोग किया जाएगा।