फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना भर्ती: दौड़ में ही बाहर हो गए 2700 युवा, सिर्फ 332 पास

Mon, 25 Jan 2016 11:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सेना भर्ती रैली के दूसरे दिन भी अधिकतर युवा दौड़ में ही बाहर हो गए। 1600 मीटर की दौड़ पांच मिनट बीस सेकेंड में पूरी करना युवाओं के लिए राई का पहाड़ बन गया। तीन हजार युवाओं में से 332 युवा ही मैदान पास कर पाए हैं। मैदान पास करने वाले युवाओं को अब मेडिकल प्रक्रिया से गुजरना होगा।
विज्ञापन


रविवार को भोरंज, नादौन और बड़सर तहसीलों की भर्ती हुई। तीन तहसीलों के करीब 3020 युवा भर्ती रैली में अपनी किस्मत आजमाने पहुंचे। युवा रात को ही करीब तीन बजे भर्ती स्थल पर पहुंचना शुरू हो गए थे। चार बजे युवाओं को भर्ती स्थल पर एंट्री मिल पाई।

भर्ती स्थल में प्रवेश का समय चार बजे निर्धारित किया गया है। पहली दौड़ करीब सात बजे हुई। अधिकतर युवा दौड़ में ही बाहर हो गए। मात्र 332 युवा ही मैदान पास कर पाए हैं। जिनमें जीडी के 165, सिपाही लिपिक के 98 और सिपाही टेक्निकल के 69 युवा शामिल हैं।
विज्ञापन


रविवार को भी एक युवक दौड़ के दौरान घायल हो गया। आर्मी जवानों ने तुरंत युवक को प्राथमिक उपचार दिया, जिसके बाद वे पूरी तरह से ठीक हो गया।

सेना भर्ती निदेशक हमीरपुर रोहित कुशवाहा ने बताया कि भर्ती रैली के दूसरे दिन 332 युवाओं ने मैदान पास किया है। अब इन युवाओं का मेडिकल होगा। रविवार को 3020 युवाओं ने भर्ती प्रक्रिया में भाग लिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें