फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच: बारिश के देवता को मनाने इंद्रुनाग के दरबार पहुंची एचपीसीए

Sun, 08 Mar 2020 12:16 PM IST
अरविन्द ठाकुर विपिन चौधरी, अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बारिश के देवता इंद्रुनाग को मनाने के लिए एचपीसीए ने शनिवार को खनियारा स्थित मंदिर में हवन यज्ञ करवाया। इसके बाद भंडारा लगाया गया। एसोसिएशन ने दावा किया है कि भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 12 मार्च को होने वाले मैच से पहले देवता ने पुजारी के माध्यम से देव विधियों को पूरा करने की सलाह दी है। साथ ही मैच वाले दिन नौ कन्याओं का पूजन करने का आदेश दिया है।

विज्ञापन


एचपीसीए पदाधिकारियों के मुताबिक खेल पात्र के बाद देवता के पुजारी ने 12 मार्च तक लगातार धूप लगाकर देवता का ध्यान करने को कहा। दावा किया कि देवता ने धर्मशाला में मैच के सफल आयोजन का आशीर्वाद दिया है। हवन यज्ञ में एचपीसीए सचिव सुमित शर्मा, प्रबंधक कर्नल एचएस मिन्हास सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। गौरतलब है कि धर्मशाला में किसी भी बड़े आयोजन से पहले देवता इंद्रुनाग की पूजा की जाती है।

विज्ञापन

- फोटो : अमर उजाला
दावा है कि  विधि विधान से पूजा न होने से 15 सितंबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी-20 मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। इसके चलते इस बार एचपीसीए ने विधि विधान से इंद्रुनाग देवता की पूजा-अर्चना की और भंडारा लगाया। 

विधि विधान के साथ एचपीसीए प्रबंधन ने आराध्य देवता इंद्रुनाग मंदिर में पहुंचकर हवन यज्ञ किया। इस दौरान खेल पात्र भी डाला गया। इसमें देवता ने एचपीसीए प्रबंधन को सफल मैच का आशीर्वाद दिया है। साथ कुछ विधि विधानों से पूजा-अर्चना करने को कहा है। - विपिन, पुजारी, इंद्रुनाग मंदिर

12 मार्च को होने वाले एक दिवसीय मैच के सफल आयोजन के लिए एचपीसीए प्रबंधन ने शनिवार को आराध्य देव इंद्रुनाग के दर पूजा-अर्चना की है। देवता ने सफल मैच के आयोजन का आशीर्वाद दिया है। - सुमित शर्मा, सचिव, एचपीसीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें