फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS टेस्ट मैच के लिए क्रेज, इस दिन मिलेंगे टिकट

Fri, 10 Mar 2017 01:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
पहली बार टेस्ट मैच की मेजबानी करने जा रहे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में 25 से 29 मार्च तक खेले जाने वाले भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच हाई वोल्टेज रहने के आसार हैं। टीम इंडिया 21 और ऑस्ट्रेलिया की टीम 22 मार्च को धर्मशाला पहुंच जाएंगी। 
विज्ञापन


दोनों टीमों के ठहरने की व्यवस्था होटल द पवेलियन में की गई है। सीरीज के आखिरी मैच की सफल मेजबानी के लिए एचपीसीए ने हर स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। एचपीसीए प्रवक्ता संजय शर्मा ने कहा कि दोनों टीमें 22 से 24 मार्च तक धर्मशाला मैदान पर जमकर अभ्यास करेंगी।

काउंटर पर टिकटों की बिक्री 15 मार्च के बाद

धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत करते एचपीसीए प्रवक्ता संजय शर्मा। - फोटो : FILE PHOTO
शर्मा ने बताया कि धर्मशाला के लिए टेस्ट मैच की मेजबानी करना गौरवमयी क्षण होगा। सीरीज का निर्णायक मैच होने के कारण पूरी दुनिया के क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें इस मैच पर होंगी। उधर, काउंटर पर टिकटों की बिक्री 15 मार्च के बाद शुरू होगी। हालांकि, टिकटों की ऑनलाइन बिक्री शुरू हो गई है। 

ऑनलाइन टिकटें क्याजूगां कंपनी की वेबसाइट पर मिल रही हैं। टेस्ट मैच के लिए टिकट की सबसे कम कीमत 200 रुपये रखी है। यह पांच दिन के लिए वैद्य होगी। टिकट का अधिकतर मूल्य 1500 रुपये रखा गया है। 250 और 1000 रुपये की टिकटें भी बेची जाएंगी। 
विज्ञापन

यहां मिलेंगे ऑनलाइन टिकट

एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला। - फोटो : फाइल फोटो
धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम की क्षमता करीब 25 हजार है। क्रिकेट प्रशंसकों को ऑनलाइन टिकट खरीदने के लिए http://www.kyajoonga.com पर लॉग इन करना होगा।  चार मैचों की सीरीज में अभी तक दोनों टीमें एक-एक मैच जीतकर बराबरी पर हैं। सीरीज का तीसरा मैच 16 से 20 मार्च तक तक रांची में खेला जाएगा। 

इस मैच में कोई टीम जीत दर्ज करने में कामयाब होती है या मैच ड्रा रहता है, इन दोनों ही परिस्थितियों में सीरीज का परिणाम धर्मशाला के मैच पर ही निर्भर रहेगा। अब धर्मशाला के मैच का परिणाम ही तय करेगा कि आखिर इस सीरीज का परिणाम क्या होगा। भारत या ऑस्ट्रेलिया में कोई टीम इस सीरीज को जीतेगी या सीरीज ड्रा रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें