फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोनी ब्रिगेड के स्वागत के लिए देवभूमि बेताब

विज्ञापन
विज्ञापन
धोनी की सेना चार्टर्ड विमान से सोमवार को धर्मशाला पहुंचेगी। भारतीय टीम के खिलाड़ियों को गगल एयरपोर्ट से वाया बगली द पवेलियन होटल धर्मशाला ले जाया जाएगा। हालांकि, अभी टीम का आगामी शेड्यूल फाइनल नहीं हो पाया है। धर्मशाला पहुंच रहे टीम इंडिया के खिलाड़ी अगले तीन दिन अभ्यास कर सकते हैं। टीम के स्वागत को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच महात्मा गांधी-नेल्सन मंडेला सीरीज के तहत दो अक्तूबर को टी-20 मैच खेला जाएगा। प्रदेश में प्रशंसकों पर क्रिकेट की खुमारी सिर चढ़कर बोल रही है। युवा अपने पसंदीदा खिलाड़ियों की झलक पाने को बेताब हैं। इनका यह इंतजार सोमवार को खत्म हो जाएगा।

पवेलियन होटल आज से पुलिस कब्जे में

टीम इंडिया की सुरक्षा को लेकर द पवेलियन होटल सोमवार से पुलिस के कब्जे में हो गया है। यहां 50 पुलिस जवान सुरक्षा के लिए तैनात रहेंगे। एक डीएसपी और एएसपी स्तर का अधिकारी भी मौजूद रहेगा। सोमवार को टीम इंडिया गगल से पवेलियन होटल पहुंचेगी।

खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस बल रविवार को तैनात कर दिया गया है। इसके अलावा क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में 600 के करीब पुलिस जवान सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगे। 20 एएसपी और डीएसपी के हवाले सुरक्षा की कमान रहेंगे।

550 पुलिस जवान रखेंगे नजर

अलग-अलग नाकों में 550 पुलिस जवान सेवाएं देंगे। दो अक्तूबर को स्टेडियम में होने वाले मैच को लेकर पहली अक्तूबर से पुलिस का पहरा रहेगा। एसपी अभिषेक दुल्लर ने कहा कि वन डे मैच को लेकर 1200 पुलिस जवान तैनात रहेंगे। पवेलियन होटल में टीम के आगमन के चलते यहां पर पुलिस बल तैनात किया गया है।

संदिग्धों पर रखी जा रही पैनी नजर- दो अक्तूबर को होने वाले मैच को लेकर पुलिस होटलों और ढाबों में दबिश दे रही है। संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रख रही है। मैकलोडगंज और धर्मशाला में सीआईडी की टीमें भी दबिश दे रही हैं। इसके अलावा चामुंडा, कांगड़ा समेत पूरे जिले में संदिग्धों पर पैनी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

धोनी की सेना के ये खिलाड़ी आएंगे धर्मशाला

महेंद्र सिंह धोनी, रोहित शर्मा, विराट कोहली, सुरेश रैना, शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, अंबाती रायडू, स्टुअर्ट बिन्नी, आर अश्विन, अक्षर पटेल, हरभजन सिंह, भुवनेश्वर कुमार, मोहित शर्मा, अमित मिश्रा और एस अरविंद सोमवार को धर्मशाला पहुंच रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें