2015 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 मैच में रोहित-कोहली ने दूसरे विकेट के लिए 138 रन की साझेदारी की थी। बांग्लादेश के तमीम इकबाल के नाम 60 गेंदों में सबसे तेज शतक बनाने का रिकॅार्ड दर्ज है।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में रोहित शर्मा का बल्ला खूब बोलता है। रोहित शर्मा ने टी-20 मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इस मैदान पर शतक जड़ा है। 2015 में खेले गए इस मुकाबले में रोहित ने 106 रन की पारी खेली थी। हालांकि, भारतीय टीम इस मैच को हार गई थी। इस मैदान पर रोहित-कोहली के नाम सबसे लंबी साझेदारी का रिकॉर्ड है।
विज्ञापन
2015 में ही साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 मैच में रोहित-कोहली ने दूसरे विकेट के लिए 138 रन की साझेदारी की थी। बांग्लादेश के तमीम इकबाल के नाम 60 गेंदों में सबसे तेज शतक बनाने का रिकॅार्ड दर्ज है। धर्मशाला में अब तक नौ टी-20 क्रिकेट मैच खेले गए हैं। एचपीसीए स्टेडियम में अब तक दो शतक बने हैं। इनमें एक शतक भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा के नाम है। धर्मशाला में रोहित का बल्ला खूब चलता है।
जबकि दूसरा शतक बनाने वालों में बांग्लादेश के तमीम इकबाल शामिल हैं। रोहित शर्मा के नाम धर्मशाला में सबसे अधिक 106 रन बनाने का रिकॉर्ड है। धर्मशाला में अंतरराष्ट्रीय टी-20 मुकाबले में एक पारी में 200 रन बनाने का रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के नाम दर्ज है। यह रिकॉर्ड भारत के खिलाफ बना था।