अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में भारत-दक्षिण अफ्रीका टी-20 सीरीज के 15 सितंबर को होने वाले पहले मैच के लिए मेहमान टीम करीब पांच दिन धर्मशाला मैदान में पसीना बहाएगी। मेजबान टीम को धर्मशाला में केवल एक दिन ही अभ्यास के लिए मिलेगा। टी-20 सीरीज के पहले मैच के लिए नौ सितंबर को दक्षिण अफ्रीका की टीम धर्मशाला पहुंचेगी।
13 सितंबर को भारतीय टीम पहुंच रही है। दोनों टीमों की सुरक्षा और सुविधा के लिए प्रशासन और एचपीसीए ने पुख्ता प्रबंध कर लिए हैं। नौ सितंबर को धर्मशाला पहुंचकर दक्षिण अफ्रीका की टीम आराम करेगी। अगले दिन से सुबह और शाम के सत्र में टीम अभ्यास शुरू करेगी। उधर, उपायुक्त कांगड़ा राकेश कुमार प्रजापति ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट मैच के लिए दोनों टीमों के धर्मशाला पहुंचने का शेड्यूल मिल गया है। प्रशासन ने मैच के आयोजन के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।
आठ सितंबर से मिलेंगे सस्ते टिकट
भारत-दक्षिण अफ्रीका टी-20 सीरीज के पहले मैच के लिए काउंटर पर सस्ते टिकट मिलेंगे। मैच के लिए 750 और 1000 रुपये वाले सस्ते टिकटों की ऑनलाइन बिक्री बंद कर दी है। स्थानीय युवाओं के लिए सस्ते टिकटों का कोटा रखा गया है। ऐसे में आठ सितंबर को क्रिकेट स्टेडियम के बॉक्स ऑफिस में टिकटों की ऑफलाइन बिक्री शुरू हो रही है। बॉक्स ऑफिस में युवाओं को 750 और 1000 रुपये वाले सस्ते टिकट के साथ 1200, 1500, 2000, 2500, 3000 और 10 हजार रुपये तक के टिकट भी मिलेंगे।
स्टेडियम के स्टैंड के अनुसार टिकट का मूल्य
वेस्ट स्टैंड-3 750 रुपये
ईस्ट स्टैंड-1 1000 रुपये
वेस्ट स्टैंड-2 1200 रुपये
नॉर्थ-1 स्टैंड 1200 रुपये
नॉर्थ-2 स्टैंड 1200 रुपये
ईस्ट स्टैंड-2 1500 रुपये
नॉर्थ वेस्ट स्टैंड 1500 रुपये
ईस्ट स्टैंड-3 2000 रुपये
वेस्ट स्टैंड-1 2000 रुपये
नॉर्थ पवेलियन स्टैंड 2500 रुपये
पवेलियन टैरेस 2500 रुपये
क्लब लॉज पवेलियन 3000 रुपये
कॉरपोरेट बॉक्स 10 हजार रुपये