इसलिए फ्लैट बिल दिए जा रहे हैं। मज्याठ वार्ड से पार्षद दिवाकर देव शर्मा ने बताया कि मर्ज एरिया में लोगों को घरेलू दरों पर बिल देने की मांग हाउस में उठाई थी, बावजूद इसके फ्लैट रेट पर बिल जारी कर दिए गए हैं। कंपनी बिल जारी करने में धांधली कर रही है और पब्लिक को परेशानी में डाला जा रहा है।
न्यू शिमला फेज-3 में रहने वाले सुक्रांत सूद ने बताया कि उन्हें जल निगम ने 6 महीने का पानी बिल 25 हजार रुपये जारी किया है। पिछला 6 महीने का बिल 9000 रुपये था। मर्ज एरिया में स्लैब डबल से भी ज्यादा लगाया जा रहा है। मनमाना सरचार्ज भी वसूला जा रहा है।
कंपनी की बीओडी में उठाएंगे पानी बिलों का मुद्दा
नगर निगम के उप महापौर राकेश शर्मा ने कहा कि इसी महीने जल प्रबंधन निगम की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की मीटिंग है, पानी के बिलों, मीटर रीडिंग, मर्ज एरिया स्लैब सभी मुद्दे बैठक में जोरशोर से उठाए जाएंगे।
बिल की जांच करवा सकते हैं उपभोक्ता : गुप्ता
जल प्रबंधन निगम के एजीएम विजय गुप्ता का कहना है कि अगर उपभोक्ताओं को लगता है कि उनका पानी का बिल ज्यादा आया है तो इसकी जांच करवाई जा सकता है। इतना ही नहीं उपभोक्ता का मीटर भी टेस्ट करवाया जा सकता है।