फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या बात! अब घर-द्वार मिलेंगी डाकघर की तमाम सुविधाएं

Mon, 11 Apr 2016 10:24 AM IST
कमलेश रतन भारद्वाज/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
जल्द ही प्रदेश के 2240 पोस्टमैन हाईटेक होंगे।
विज्ञापन
अब डाकघर की तमाम सुविधाएं आपको घर पर ही मिल जाएंगी। पीएम मोदी के डिजिटल इंडिया अभियान को डाक विभाग तेजी देगा। जी हां, योजना के तहत जल्द ही प्रदेश के 2240 पोस्टमैन हाईटेक होंगे। केंद्र सरकार डाकिये को हैंड हैल्ड सेट देगी। इसके जरिये पोस्टमैन घर-द्वार खाताधारकों से लेनदेन करेगा। इससे प्रदेश में 51 लाख से अधिक डाकघर खाताधारकों को सीधा फायदा मिलेगा।
विज्ञापन


प्रथम चरण में प्रदेश में ग्रामीण क्षेत्रों के 100 पोस्टमास्टरों को हैंड हैल्ड सेट दिए जाएंगे। 100 पोस्टमास्टरों की सूची हिमाचल प्रदेश पोस्टल सर्कल ने तैयार कर दी है। बीते सप्ताह इस सूची को सर्कल से सभी मंडलों को जारी कर दिया गया है।

हैंड हैल्ड सेट की योजना को लागू करने के सिलसिले में केंद्र सरकार ने सभी राज्यों से प्रथम चरण के तहत पोस्टमैनों को हैंड हैल्ड सेट देने के लिए सूची तैयार करने के निर्देश दिए थे। मई माह तक प्रदेश में ग्रामीण क्षेत्रों के 100 पोस्टमास्टरों के हाथों में सेट होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है हैंड हैल्ड सेट

हैंड हैल्ड सेट एक मिनी कंप्यूटर की भांति कार्य करेगा।
हैंड हैल्ड सेट एक मिनी कंप्यूटर की भांति कार्य करेगा। जिसमें घर-घर डाक पहुंचाने वाला पोस्टमैन डाकघरों में होने वाले हर लेन-देन को कर सकेगा। यह सेट डोंगल के माध्यम से इंटरनेट से जुड़ा रहेगा। इसके तहत बचत खातों में जमा, निकासी, रजिस्ट्री, स्पीड पोस्ट, पार्सल, डाक जीवन बीमा किस्त, ग्रामीण डाक जीवन बीमा किस्तें भी जमा की जा सकेंगी।

योजना के तहत प्रथम चरण में 100 पोस्टमैनों को हैंड हैल्ड सेट दिए जाएंगे। इसके लिए सूची तैयार कर ली गई है। मई माह में हैंड हैल्ड सेट पोस्टमैनों को मिलने की उम्मीद है।- एके शौरी चीफ पोस्ट मास्टर जनरल हिमाचल प्रदेश पोस्टल सर्कल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें