फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India Post GDS Result 2023: दसवीं में मेधावी रहे 603 हिमाचली बने ग्रामीण डाक सेवक, बांटेंगे चिट्ठी-पत्र

Mon, 13 Mar 2023 02:27 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

शिमला जिला में 47, चंबा में 3, ऊना में 5, सोलन और सिरमौर में 24, बिलासपुर में 26 और हमीरपुर में एक अभ्यर्थी ने 100 फीसदी अंक लिए हैं।
विज्ञापन
india post - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दसवीं कक्षा में मेधावी रहे 603 हिमाचली ग्रामीण डाक सेवक बन गए हैं। ये सभी अब अब घर-घर जाकर चिट्ठी-पत्र बांटेंगे। सभी संबंधित मंडलों में 21 मार्च से पहले दस्तावेजों के साथ रिपोर्ट करेंगे। देश भर में इस पद के लिए 40,889 ग्राम डाक सेवकों का चयन किया गया है। हिमाचल में सामान्य वर्ग से 261, ओबीसी से 130, अनुसूचित जाति से 126, एसटी से 25, ईडब्ल्यूएस से 57, पीडब्ल्यूडीए से एक, पीडब्ल्यूडीबी से एक और पीडब्ल्यूडीसी से दो अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं।

विज्ञापन


इनके दसवीं में करीब 84 से 100 फीसदी अंक हैं। वहीं, पंजाब से 766, हरियाणा से 354, जम्मू-कश्मीर से 300 और दिल्ली से 46 का चयन किया गया है। इनमें जिन स्कूल शिक्षा बोर्डों में यह ग्रेड प्रणाली लागू है, उनमें 9.5 के गुणक फैक्टर पर 100 फीसदी अंकों की गणना की गई है।

ये भी पढ़ें:- पहली से आठवीं कक्षा तक सभी विद्यार्थियों को वर्दी के लिए मिलेगी 600 रुपये की राशि
विज्ञापन


ग्रामीण डाक सेवकों की बीपीएम श्रेणी के लिए मानदेय 12,000 से लेकर 29,380 रुपये रहेगा, जबकि एबीपीएम एवं डाक सेवक के लिए यह 10,000 से 24,470 रुपये मासिक होगा। इन पदों के लिए आयु सीमा न्यूनतम 18 और अधिकतम 40 साल रखी गई थी। 
विज्ञापन


किस श्रेणी में कितने अभ्यर्थी उत्तीर्ण 
सामान्य वर्ग से 261, ओबीसी से 130, अनुसूचित जाति से 126, एसटी से 25, ईडब्ल्यूएस से 57, पीडब्ल्यूडीए से एक, पीडब्ल्यूडीबी से एक और पीडब्ल्यूडीसी से दो अभ्यर्थी।

शिमला जिला में 47, चंबा में 3, ऊना में 5, सोलन और सिरमौर में 24, बिलासपुर में 26 और हमीरपुर में एक अभ्यर्थी ने 100 फीसदी अंक लिए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें