फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिसमस पर शिमला पहुंची देश की पहली पारदर्शी छत वाली ट्रेन, ये है खासियत

Wed, 25 Dec 2019 12:34 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
क्रिसमस पर हिल्सक्वीन शिमला को रेलवे ने विस्ताडोम ट्रेन (पारदर्शी छत वाली ट्रेन) वाली ट्रेन का तोहफा दिया। देश की पहली विस्ताडोम ट्रेन बुधवार को शिमला पहुंची। कालका से सुबह 7 बजे रवाना हुई हिम दर्शन एक्सप्रेस 12:45 पर शिमला रेलवे स्टेशन पहुंची। यहां रेलवे अधिकारियों ने ट्रेन में शिमला पहुंचे सैलानियों का प्लेटफार्म नंबर दो पर स्वागत किया। क्रिसमस के मौके पर ट्रेन को सांता क्लॉज के मुखौटों, रंग बिरंगे गुब्बारों और क्रिसमस ट्री से सजाया गया था।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
कालका से शिमला तक 96 किलोमीटर सफर तय करने में ट्रेन ने 5 घंटे 45 मिनट का समय लिया। पहले दिन ट्रेन में 90 यात्री शिमला पहुंचे। शिमला रेलवे स्टेशन के अधीक्षक प्रिंस सेठी ने बताया कि हिम दर्शन एक्सप्रेस 52459/52460 देश की पहली नेरो गेज पूर्ण पारदर्शी छत वाली ट्रेन है। रास्ते में यह ट्रेन सिर्फ बड़ोग स्टेशन पर 8 मिनट के लिए रुकी। ट्रेन का एक ओर का किराया प्रति सीट 630 रुपये है। शिमला से ट्रेन 3:50 बजे कालका की ओर रवाना हुई और 9:15 पर कालका पहुंचेगी। ट्रेन में 6 फर्स्ट क्लास एसी पारदर्शी कोच और एक फर्स्ट क्लास सिटिंग कम लगेज कोच है।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
 शिमला के लिए 1 जनवरी तक एडवांस बुक- पारदर्शी ट्रेन हिम दर्शन एक्सप्रेस ट्रेन को बहुत अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। पहले सात दिन 25 ये 01 जनवरी 2020 तक कालका से शिमला के लिए यह ट्रेन एडवांस बुक हो चुकी है। 25 दिसंबर से 24 दिसंबर 2020 तक ट्रेन का संचालन किया जाएगा।

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
कोच की खासियत
वातानुकूलित है, खिड़कियां मोटे पारदर्शी शीशे की हैं जो सामान्य से ज्यादा बड़ी हैं।
छत भी शीशे की है, कोच का इंटीरियर भी खास तौर पर डिजाइन किया गया है।
डिब्बे, दरवाजे और खिड़कियों में कठोर शीशे का इस्तेमाल, स्टील रेलिंग भी लगाई गई है।
एलईडी लाइटें, तापमान मापक यंत्र भी लगा है, कोच में वेस्टर्न टॉयलेट की सुविधा उपलब्ध।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट कर जताई खुशी- केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कालका-शिमला हैरिटेज रेलवे ट्रैक पर पारदर्शी ट्रेन के संचालन पर अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट कर खुशी जाहिर की है। गोयल ने लिखा है, ‘कालका-शिमला के बीच विस्ताडोम कोच वाली हिम दर्शन एक्सप्रेस शुरू हुई है। इस ट्रेन के जरिये लोगों को पहाड़ों की खूबसूरती को करीब से देखने का मौका मिलेगा।’ 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें