फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिसमस के लिए मनाली में उमड़ा सैलानियों का सैलाब, बर्फ के बीच की मस्ती, होटल बुकिंग पर छूट

Tue, 24 Dec 2019 09:11 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : अमर उजाला
न्यू ईयर से पहले क्रिसमस के लिए पर्यटन नगरी मनाली में सैलानियों की भीड़ जुट गई है। यहां देश-विदेश के सैलानी क्रिसमस व नववर्ष का जश्न मनाएंगे। क्रिसमस पर कई होटलियरों की ओर से सैलानियों को विशेष पैकेज दिए जा रहे हैं। होटलों में खाने व कमरों की बुकिंग पर 20 प्रतिशत तक छूट दी जा रही है।
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : अमर उजाला
क्रिसमस व न्यू ईयर के चलते मनाली में 50 फीसदी ऑक्यूपेंसी बढ़ी है। मनाली व आसपास के स्नो प्वाइंटों में सैलानी बर्फ के बीच मस्ती कर रहे हैं। मनाली से लेकर सोलंगनाला में हजारों की संख्या में पर्यटक पहुंचे हैं। पहली बार मनाली में क्रिसमस के अवसर पर सैलानियों को जाम से परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : अमर उजाला
मनाली शहर के साथ नेहरूकुंड और सोलंगनाला में मंगलवार को भी भारी जाम लगा रहा और सैलानियों को घंटों तक परेशान होना पड़ रहा है। क्रिमसम को लेकर मनाली पहुंचे सैलानियों को देखकर कारोबारी भी गदगद हो गए हैं। भले ही इस बार व्हाइट क्रिसमस की उम्मीद न के बराबर हो। लेकिन मनाली के पर्यटन स्थलों में हुई बर्फबारी को देखते हुए मनाली में करीब एक दशक बाद रौनक लौटी है।

4 of 7
- फोटो : अमर उजाला
 पर्यटन विभाग के होटलों के साथ निजी होटल संचालकों ने सैलानियों के मनोरंजन के लिए लाइव म्यूजिक और डीजे का आयोजन किया है। पर्यटन विभाग सैलानियों का कुल्लवी परंपरा के साथ स्वागत करेगा और उन्हें कुल्लवी सिड्डू के साथ पारंपरिक व्यंजन भी परोसे जाएंगे। 
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : अमर उजाला
मनाली के होटलियर विवेक कपूर, पुनित, सतीश चौहान और अजय अग्रवाल ने बताया कि क्रिसमस और न्यू ईयर के लिए मनाली में सैलानियों का सैलाब उमड़ पड़ा है। बताया कि मनाली के होटलों में क्रिसमस और न्यू ईयर पर विशेष आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : अमर उजाला
होटल में सैलानियों के मनोरंजन के लिए डीजे और लाइव म्यूजिक होगा। सैलानियों को ब्रेकफास्ट के साथ डिनर मुफ्त दिया जा रहा है। मनाली के बड़े होटल पैक हैं तो मध्य वर्ग के होटलों में 50 फीसदी आक्यूपेंसी चल रही है। हिमाचल पर्यटन निगम के एजीएम अनिल तनेजा ने बताया कि क्रिसमस के लिए पर्यटन निगम के होटल 80 फीसदी पैक हैं। पर्यटन निगम क्लब हाउस में क्रिसमस और न्यू ईयर का आयोजन करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : अमर उजाला
मनाली होटलियर एसोसिएशन के प्रधान अनूप राम ठाकुर ने बताया कि मनाली क्रिसमस और न्यू ईयर मनाने के लिए बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचे हैं। वोल्वो एसोसिएशन की चेयरमैन लाजबंती शर्मा ने बताया कि क्रिसमस और न्यू ईयर के लिए भारी संख्या में सैलानी मनाली आ रहे हैं। बताया कि इन दिनों 60 से 70 वोल्वो बसें सैलानियों को लेकर मनाली आ रही हैं, जो पहले से दोगुना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें