भारत-वेस्टइंडीज के बीच 17 अक्तूबर को होने वाले एक दिवसीय मैच के दौरान दर्शक दीर्घा में गृह मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, वित्त मंत्री अरुण जेटली सहित एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार भी शामिल हो सकते हैं।
एचपीसीए ने केंद्र सरकार के मंत्रियों, दिग्गज खिलाड़ियों और नामचीन हस्तियों को निमंत्रण भेजा है। गृह मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, वित्त मंत्री अरुण जेतली सहित एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार सहित कई दिग्गजों को न्योता भेजा है।
भारत-वेस्टइंडीज सीरीज के धर्मशाला में होने वाले मैच के माध्यम से देश-विदेश की बड़ी हस्तियों को धर्मशाला बुलाकर एचपीसीए इस मैच को यादगार बनाने में जुटी हुई है। एचपीसीए ने वीआईपी और वीवीआईपी महमानों की बाकायदा सूची तैयार की थी। एचपीसीए अध्यक्ष अनुराग ठाकुर की अध्यक्षता में सूची बनाई गई है।
एचपीसीए प्रेस सचिव मोहित सूद ने बताया कि मैच देखने के लिए वीआईपी और वीवीआईपी महमानों को निमंत्रण पत्र भेज दिए गए हैं। हालांकि, मैच देखने ये मेहमान आते हैं या नहीं, इसकी जानकारी 16 और 17 अक्तूबर को मिलेगी।