फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA: पहले टी-20 के लिए धर्मशाला पहुंची धोनी ब्रिगेड

विज्ञापन
विज्ञापन
दो अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका के साथ होने वाले पहले टी-20 मैच के लिए टीम इंडिया धर्मशाला पहुंच गई है। टीम के खिलाड़ी सुबह साढ़े 11 बजे गगल एयरपोर्ट पर पहंचे। इसके बाद सभी खिलाड़ियों को एचपीसीए के होटल द पवेलियन में ठहराया जा रहा है। एयरपोर्ट पर पहुंचते ही खिलाड़ियों को देखने के लिए लोगों का जमावड़ा लग गया।
विज्ञापन


भारी सुरक्षा के बीच सभी खिलाड़ियों को होटल के लिए रवाना किया गया। वहीं, भारी संख्या में लोग अपने पसंदीदा सितारों को देखने के लिए यहां पहुंचे थे। होटल द पवेलियन धर्मशाला मैदान से करीब पांच किलोमीटर दूर है। बताया जा रहा है कि शायद आज शाम टीम के खिलाड़ी मैदान पर जाएं और हल्का अभ्यास करें। वैसे मंगलवार को भी टीम के यहां अभ्यास करने की सूचना है।
विज्ञापन

दो अक्टूबर को खेला जाना है पहला मैच

धर्मशाला के खूबसूरत मैदान पर दो अक्टूबर को टी-20 सीरिज का पहला मैच खेला जाना है। दोनों ही टीमें बेहद ताकतवर है और लोग कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद कर रहे हैं। वहीं, धर्मशाला की पिच हमेशा ही उछाल भरी रही है। ऐसे में अफ्रीकी गेंदबाज भी इसका फायदा उठा सकते हैं।

बहरहाल दोनों टीमों में एबी डिविलियर्स, हाशिम अमला, डेल स्टेन, एमएस धोनी, विराट कोहली और सुरेश रैना पर सबकी निगाहें रहेंगी। बर्फ से ढकी चोटियों के बीच बना धर्मशाला के इस स्टेडियम पर टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों को खेलने का भी अनुभव है। सुरेश रैना एकदिवसीय मैचों में यहां शतक भी जमा चुके हैं। इस मैदान पर यह पहला टी ट्वेंटी मुकाबला खेला जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें