फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AFG: आईपीएल के बाद अब धर्मशाला में भारत-अफगानिस्तान वनडे मैच पर निगाहें, 13 जून को होगा मुकाबला

Thu, 28 May 2026 06:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।

सार

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के रोमांच के बाद अब एक बार फिर हिमाचल प्रदेश की वादियों में क्रिकेट का जुनून सिर चढ़कर बोलेगा।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैदान धर्मशाला। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के रोमांच के बाद अब एक बार फिर हिमाचल प्रदेश की वादियों में क्रिकेट का जुनून सिर चढ़कर बोलेगा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में जल्द इंडिया-इंडिया के नारों की गूंज सुनाई देगी। भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 13 जून को धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले को लेकर भी क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह देने को मिल रहा है। आईपीएल 2026 के चार सफल मुकाबलों के बाद धर्मशाला स्टेडियम को एक और बड़ा अंतरराष्ट्रीय मैच मिला है। धौलाधार की पहाड़ियों के बीच स्थित यह मैदान दुनिया के सबसे खूबसूरत क्रिकेट स्टेडियमों में गिना जाता है और यहां भारतीय टीम का रिकॉर्ड भी शानदार रहा है।

विज्ञापन

ऐसे में फैंस को एक बड़े मुकाबले की उम्मीद है। भारतीय टीम की कमान युवा कप्तान शुभमन गिल संभालेंगे। टीम में रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे स्टार खिलाड़ी शामिल हैं। युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव और गुरनूर बराड़ पर भी सभी की नजरें रहेंगी। अफगानिस्तान की टीम की कप्तानी हश्मतुल्लाह शाहिदी करेंगे। टीम में रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नवीन उल हक और फजलहक फारूकी जैसे अनुभवी खिलाड़ी मौजूद रहेंगे। अफगानिस्तान की टीम पिछले कुछ वर्षों में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में मजबूत प्रतिद्वंद्वी बनकर उभरी है, जिससे मुकाबला रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है। धर्मशाला में मैच को लेकर पर्यटन कारोबारियों और होटल व्यवसायियों में भी उत्साह है। मैच के दौरान बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमियों के पहुंचने की संभावना है, जिससे पर्यटन कारोबार को भी बढ़ावा मिलेगा।

अगले मुकाबलों के लिए रवाना हुईं आरसीबी-गुजरात टाइटंस

क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में आईपीएल प्लेऑफ के क्वालीफायर-1 मुकाबले के बाद अब टीमों का अगला सफर शुरू हो गया है। मुकाबला खत्म होने के बाद बुधवार को रॉयल चैलेंजर बंगलूरू अैर गुजरात टाइटंस की टीमें अलग-अलग शहरों के लिए रवाना हो गईं। आरसीबी की टीम बुधवार को दोपहर बाद गगल स्थित कांगड़ा हवाई अड्डे से अहमदाबाद के लिए रवाना हुई। जहां टीम आईपीएल के फाइनल की तैयारियों में जुटेगी। वहीं गुजरात टाइटंस की टीम क्वालीफायर-2 मुकाबला खेलने के लिए चंडीगढ़ रवाना हो गई। आईपीएल अब अपने निर्णायक दौर में पहुंच चुका है। धर्मशाला में खेले गए इस हाई वोल्टेज मुकाबले में आरसीबी ने गुजरात को हराकर फाइनल में जगह बनाई है। गुजरात को क्वालीफायर-दो जीतने के बाद ही फाइनल का टिकट मिलेगा।
विज्ञापन

धर्मशाला स्टेडियम अनुराग की हिमाचल को बड़ी देन : शांता

 पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा कि क्रिकेट स्टेडियम होने के कारण धर्मशाला विश्व के खेल मानचित्र पर उभरा है। उन्होंने कहा कि स्टेडियम बेहद सुंदर है और इसके सामने बर्फ से ढकी धौलाधार पर्वतमाला इसकी खूबसूरती को और बढ़ाती है। उन्होंने कहा कि यह स्टेडियम सांसद अनुराग ठाकुर की हिमाचल प्रदेश को बड़ी देन है। यहां मैच होने पर देश-विदेश से लोग पहुंचते हैं, जिससे पर्यटन और व्यापार को काफी लाभ मिल रहा है। शांता कुमार ने हिमाचल को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने के लिए अनुराग ठाकुर को बधाई दी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें