फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु 60 वर्ष करें

विज्ञापन
विज्ञापन
युवा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ का आग्रह
विज्ञापन

रात्रि ड्यूटी से चतुर्थ कर्मचारियों को राहत देने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
जुन्गा (शिमला)। राज्य स्तरीय युवा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ स्वास्थ्य विभाग की पहली राज्य स्तरीय बैठक अध्यक्ष राकेश शर्मा की अध्यक्षता में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान परिमहल में हुई। इसमें सरकार से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की सेवानिवृति आयु को 58 वर्ष से बढ़ाकर 60 वर्ष करने की मांग की गई।
विज्ञापन


अध्यक्ष राकेश शर्मा और महासचिव राजीव रमौल ने कहा कि प्रदेश के अनेक स्वास्थ्य संस्थानों में रात को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों से 12 घंटे ड्यूटी ली जाती है। यह सरकारी सेवा नियमों के खिलाफ है। संघ ने विभागाध्यक्ष से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को रात्रि ड्यूटी पर तैनात न करने की मांग की है। इसके अलावा पांच वर्ष का नियमित कार्यकाल पूरा करने वाले चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को लैब सहायक, प्लास्टर सहायक और नर्सिंग अर्दली बनाने, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों और उनके परिजनों को चिकित्सा सेवा में प्राथमिकता देने, वार्षिक चेकअप कैंप लगाने की मांग की गई है। बैठक के दौरान संगठन के कार्यों की रूपरेखा पर चर्चा हुई। भविष्य में किए जाने वाले कार्यक्रमों एवं गतिविधियों के प्रारूप को सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया। इस अवसर पर जिला सिरमौर के संगठन सचिव शमशुदीन को उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल कुमार, सह सचिव पवन ठाकुर, कोषाध्यक्ष शशि शर्मा, मुख्य सलाहकार रमेश, उपाध्यक्ष श्याम लाल, रक्षा, चमन, रविंदर, सचिव नरेश, त्रिलोक, सदस्य बिमला, कृष्णा, इशरा, राजा राम, सुरेश, सुभाष, राकेश मेहता, प्रेम, रीना, खेमचंद सहित शिमला जिला के प्रधान नरेंद्र और सिरमौर जिला के प्रधान रामस्वरूप ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें