फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: चिट्टा तस्कर विजय को पुलिस रिमांड पर भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। अंतरराज्यीय चिट्टा तस्करी के मामले में पंजाब से गिरफ्तार मुख्य सरगना विजय बिहारी उर्फ डेविड को अब पुलिस थाना रामपुर में दर्ज केस में कस्टडी ट्रांसफर कर रिमांड पर लिया है। 7 फरवरी 2026 में दर्ज एनडीपीएस के मामले में पुलिस आरोपी से पूछताछ करेगी। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के कब्जे से 9.26 ग्राम हेरोइन बरामद की थी। जांच के दौरान आरोपियों से पूछताछ, मोबाइल सीडीआर, बैंक लेनदेन और तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण से यह सामने आया कि आरोपियों ने व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से विजय बिहारी उर्फ डेविड से संपर्क करके चिट्टा खरीदा था।
विज्ञापन

विजय बिहारी अंतरराज्यीय स्तर पर चिट्टा सप्लाई में संलिप्त पाया गया है। आरोपी थाना ठियोग के अन्य एनडीपीएस मामले में न्यायिक हिरासत में लिया था। यहां जांच पूरी होने के बाद न्यायालय से कस्टडी ट्रांसफर (प्रोडक्शन वारंट) प्राप्त कर उसे थाना रामपुर लाया गया है। सरगना को तीन दिन की पुलिस रिमांड मिला है, जिससे विस्तृत पूछताछ कर सप्लाई नेटवर्क और अन्य लिंकेज का पता लगाया जा रहा है। अभी तक की जांच में सामने आया है कि विजय बिहारी पंजाब के जीरकपुर में बैठकर यहां से ही जिला शिमला के लिए चिट्टा तस्करी का नेटवर्क चला रहा था। एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें