हिमाचल सरकार ने खाद्य आपूर्ति निगम के कर्मचारियों को दिवाली पर मिलने वाली बोनस की राशि बढ़ाई है। नियमित अधिकारियों और कर्मचारियों को 8 हजार रुपये, आउटसोर्स कर्मचारियों को 7800 रुपये बोनस दिया जाएगा। पहले सरकार ने नियमित कर्मियों को 7500 और आउटसोर्स कर्मचारियों को 7 हजार देने का फैसला लिया था।