फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: बद्दी के झाड़माजरी की निजी कंपनी में आयकर विभाग की दबिश, रिकाॅर्ड खंगाला

Wed, 15 Jan 2025 08:23 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बरोटीवाला (सोलन)।

सार

 बद्दी के झाड़माजरी स्थित एक निजी कंपनी में आयकर विभाग की टीम ने दबिश दी है। बुधवार सुबह ही विभाग की टीम कंपनी में पहुंची।
विज्ञापन
आयकर विभाग - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औद्योगिक क्षेत्र झाड़माजरी में एक दवा कंपनी कैप टैब फार्मा में बुधवार को केंद्रीय आयकर विभाग ने दबिश दी। विभाग की टीम ने कंपनी का रिकॉर्ड खंगाला और कुछ जरूरी दस्तावेज कब्जे में लिए हैं। आयकर विभाग की टीम ने दबिश क्यों दी, अभी इसके कारणों का पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन



केंद्रीय आयकर विभाग की टीम बुधवार सुबह 6:00 बजे दवा कंपनी में पहुंच गई थी, लेकिन बिजली न होने के कारण टीम के सदस्यों को कार्रवाई आगे बढ़ाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। कंपनी के ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आने से बिजली गुल हुई थी। बिजली बोर्ड ने दोपहर करीब एक बजे बिजली सुचारु की, जिसके बाद आयकर विभाग की टीम ने दस्तावेज और रिकॉर्ड खंगालने का काम शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम शाम तक कंपनी के रिकॉर्ड को खंगालती रही। आयकर विभाग के अधिकारी दो गाड़ियों में आए हुए थे। इससे पहले आयकर विभाग ने बद्दी पुलिस से फोर्स मांगी, जिसके बाद बद्दी के पुलिस अधीक्षक ने 12-13 पुलिस जवान मुहैया करवाए। एएसपी अशोक कुमार ने बताया कि आयकर विभाग ने पुलिस जवानों की मांग की थी। जवान दवा कंपनी में तैनात कर दिए गए। बताया जा रहा है कि पहले बद्दी पुलिस के जवानों को आयकर विभाग की टीम चंडीगढ़ लेकर गई, उसके बाद टीम पुलिस जवानों के साथ चंडीगढ़ से बद्दी पहुंची।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें