फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला में एसआरएस के सिनेमा हॉल समेत 20 संपत्तियां अटैच

Sat, 22 Feb 2020 11:57 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

प्रवर्तन निदेशालय के बाद अब आयकर विभाग ने भी एसआरएस लिमिटेड की आईएसबीटी शिमला में सिनेमा हॉल समेत देश भर में 20 संपत्तियां अटैच कर ली हैं। इसमें 19 एसआरएस सिनेमा व एनएयईजेड नोएडा स्थित एक प्लॉट पर कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन


कंपनी पर बैंकों का 2175 करोड़ बकाया है। आयकर विभाग ने यह कार्रवाई 6 जनवरी 2020 को ही की थी। विभाग ने ऑर्डर में लिखा है कि एसआरएस में सर्च के दौरान कई बेनामी संपत्तियों, जेवरात व नकदी का पता चला था। ऐसे में उनकी विभिन्न संपत्तियों को जांच के लिए अटैच कर लिया है। 

आयकर विभाग ने इन संपत्तियों से किसी भी तरह की खरीद फरोख्त को रोकने के लिए संबंधित जिलों के जिला अधिकारियों व राजस्व अधिकारियों को पत्र लिखकर इन आदेशों की अनुपालना व कार्रवाई के लिए पत्र लिखे हैं। उधर, शिमला के उपायुक्त अमित कश्यप ने कहा कि अभी तक इस संबंध में कोई भी पत्र प्राप्त नहीं हुआ है।
विज्ञापन


ईडी भी कर चुकी है संपत्ति अटैच 
आयकर विभाग के साथ ही पिछले माह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी एसआरएस ग्रुप की करीब 25 सौ करोड़ से अधिक की संपत्ति सील की थी। इसमें ईडी ने एसआरएस ग्रुप के चेयरमैन, निदेशकों व उनके रिश्तेदारों की चल और अचल संपत्ति जैसे जमीन, रियल एस्टेट प्रोजेक्ट, कमर्शियल प्रोजेक्ट, आवास, स्कूल, बैंक खाते और फिक्स्ड डिपॉजिट आदि को अटैच कर लिया था। ईडी ने ये कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत धोखाधड़ी के मामले में की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें