फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिए आठ वर्ष बाद बढ़ी आय सीमा, 60 हजार लोग होंगे लाभान्वित

Wed, 23 Mar 2022 04:17 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

अतिरिक्त मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने बताया कि वर्ष 2014 में योजनाओं में पात्रता के लिए जो आय सीमा 35 हजार रुपये थी, उसे बढ़ाकर अब 50 हजार रुपये वार्षिक कर दिया है। इस फैसले से 60 हजार से अधिक लाभार्थियों को बुढ़ापा, विधवा, एकल नारी और दिव्यांगजन पेंशन का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
पेंशन(सांकेतिक ) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश सरकार ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की योजनाओं में पात्रता के लिए वर्ष 2014 में निर्धारित वार्षिक आय सीमा 35 हजार रुपये को बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दिया है। आठ वर्ष बाद आय सीमा बढ़ने से 60 हजार लोगों को इसका लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने चार मार्च को पेश किए गए बजट में इसकी घोषणा की थी।

विज्ञापन


मंगलवार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से इस बाबत अधिसूचना जारी कर दी गई है। अतिरिक्त मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने बताया कि वर्ष 2014 में योजनाओं में पात्रता के लिए जो आय सीमा 35 हजार रुपये थी, उसे बढ़ाकर अब 50 हजार रुपये वार्षिक कर दिया है। इस फैसले से 60 हजार से अधिक लाभार्थियों को बुढ़ापा, विधवा, एकल नारी और दिव्यांगजन पेंशन का लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें