मनाली के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सोलंगनाला में गैस लगने से दो युवाओं की मौत हो गई है। दोनों युवक हमीरपुर जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर युवाओं के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिए हैं तथा इसकी सूचना उनके परिजनों को भी दे दी है।
डीएसपी कुल्लू संजय शर्मा ने कहा कि सोलंगनाला में बिजली न होने पर युवाओं ने अपने क्वार्टर में बिजली के लिए जनरेटर का प्रयोग किया, लेकिन रात के समय कार्बन मोनोआक्साइड गैस लगने से दोनों की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि पुलिस को इसकी सूचना सोमवार दोपहर मिली है।