फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: घास काटते खाई में गिरकर पति-पत्नी की मौत, एक दिन पहले ही मनाया था बेटी का जन्मदिन

Sat, 06 Jul 2024 06:01 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आनी(कुल्लू)

सार

 आनी के ब्रौ पुलिस थाना के तहत ग्राम पंचायत कुशवा के किंचा गांव में घास काटने गए एक दंपती की पैर फिसलने के कारण गहरी खाई में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। 
विज्ञापन
खाई में गिरकर पति-पत्नी की मौत - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घास काटते समय पैर फिसलने से खाई में गिरकर पति-पत्नी की मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के आनी में ब्रौ पुलिस थाना के तहत पंचायत कुशवा के किंचा गांव में पेश आया। सूचना मिलते ही पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों का सौंप दिए।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक इस घटना से एक दिन पहले उनकी बेटी का जन्मदिन था। उन्होंने रात को अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर जन्मदिन धूमधाम से मनाया। शुक्रवार को दोनों के साथ यह दर्दनाक हादसा घटित हो गया।

पुलिस ने इस घटना को लेकर भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। दंपती की पहचान कींचा निवासी 26 वर्षीय भगवान दास पुत्र दया राम और 24 वर्षीय उसकी पत्नी कपिला के रूप में हुई है।
विज्ञापन


उक्त दंपती अपने पीछे एक तीन वर्ष की बेटी को छोड़ गया है। उधर, डीएसपी आनी चंद्रशेखर कायथ ने बताया कि उक्त दंपती की मौत पहाड़ी पर घास काटते समय पैर फिसलने के कारण गहरी खाई में गिरने से हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस हर पहलू से घटना की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें