फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण: आईजीएमसी शिमला के नए भवन का शुभारंभ, 10 विभागों की ओपीडी होंगी शिफ्ट

Tue, 11 Jan 2022 08:41 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला

सार

आईजीएमसी के न्यू ओपीडी ब्लॉक (बाह्य रोगी विभाग भवन) का शिलान्यास पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह ने आठ अगस्त 2013 को किया था। उस समय इस भवन की लागत करीब 46 करोड़ रुपये थी। लेकिन मरीजों की सुविधा को देखते बड़े भवन के निर्माण के लिए मौजूदा सरकार ने वर्ष-2019 में इसकी लागत को संशोधित कर 103.18  करोड़ रुपये किया।
विज्ञापन
सीएम जयराम ने किया आईजीएमसी के नए ओपीडी भवन का लोकार्पण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) शिमला के नए ओपीडी ब्लॉक का मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंगलवार को लोकार्पण किया। वे दोपहर सवा तीन बजे आईजीएमसी पहुंचे। यहां पर उन्होंने पूजा-अर्चना की। इसके बाद ब्लॉक को मरीजों को समर्पित किया। उन्होंने बताया कि इस ब्लॉक में दस विभागों की ओपीडी शुरू होगी। हालांकि, कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए अभी कोरोना मरीजों को यहां पर उपचार दिया जाएगा।

विज्ञापन


आईजीएमसी के न्यू ओपीडी ब्लॉक (बाह्य रोगी विभाग भवन) का शिलान्यास पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह ने आठ अगस्त 2013 को किया था। उस समय इस भवन की लागत करीब 46 करोड़ रुपये थी। लेकिन मरीजों की सुविधा को देखते बड़े भवन के निर्माण के लिए मौजूदा सरकार ने वर्ष-2019 में इसकी लागत को संशोधित कर 103.18  करोड़ रुपये किया। अब तेरह से अधिक मंजिल का भवन बनकर तैयार किया गया है। इस भवन में मेडिसिन, सर्जरी, आर्थो, नेत्ररोग, ईएनटी, चर्मरोग, बालरोग, मनोचिकित्सा, पल्मोनरी मेडिसन समेत करीब दस विभागों की ओपीडी चलेगी। रेडियोलॉजी के अलावा बायोकेमिस्ट्री, पैथोलॉजी और माइक्रोबायोलाजी लैब भी यहां पर चलेंगी। इस अवसर पर  शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने सीएम जयराम ठाकुर को ऑक्सीजन वाला सीएम बताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें