फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया में प्रियंका गांधी पर अभद्र टिप्पणी, डीजीपी को सौंपा ज्ञापन

Mon, 04 Feb 2019 07:33 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के खिलाफ सोशल मीडिया में अभद्र टिप्पणियां करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए डीजीपी एसआर मरडी को ज्ञापन सौंपा गया है।

विज्ञापन


अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुष्मिता देव के निर्देश पर सोमवार को प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल की अगुवाई में यह ज्ञापन सौंपा गया। डीजीपी एसआर मरडी ने आश्वस्त किया है कि इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।

प्रदेश महिला कांग्रेस ने ज्ञापन की प्रतिलिपि साइबर सेल और राज्य महिला आयोग को भी दी है। जैनब ने कहा कि यह महिलाओं की अस्मिता से जुड़ा सवाल है। एक तरफ  केंद्र सरकार बेटी
विज्ञापन


बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा देती है, वहीं ऐसी घटिया विकृत मानसिकता रखने वाले लोगों के प्रति कोई कार्रवाई नहीं करती। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया में आ रही अभद्र टिप्पणियां अशोभनीय हैं, जिसकी महिला कांग्रेस कड़ी निंदा करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें