फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: प्रदूषण प्रमाण पत्र के नाम पर फर्जीवाड़ा, नाके पर पकड़ीं बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की कई बसों में पकड़े प्रदूषण प्रमाण पत्रों में न मुहर, न जारी करने वाले का नाम पता
विज्ञापन

ट्रैफिक मजिस्ट्रेट राघव जोशी ने नाके के दौरान की कार्रवाई
33 वाहनों के चालान काटकर वसूला 22 हजार रुपये जुर्माना
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर में चल रही लोकल बसों में प्रदूषण प्रमाण पत्र के नाम पर फर्जीवाड़ा चल रहा है। बुधवार को ट्रैफिक मजिस्ट्रेट राघव जोशी की अगुवाई में खलीनी बाईपास पर लगाए नाके के दौरान बसों के दस्तावेजों की जांच में मिले प्रदूषण प्रमाण पत्रों में न तो कोई मुहर लगी मिली न ही जारी करने वाले का नाम पता। चेकिंग के दौरान आधा दर्जन से अधिक बसों में ऐसे मामले पकड़े गए हैं।

ट्रैफिक मजिस्ट्रेट ने बसों के चालकों-परिचालकों को प्रमाण पत्र में प्रदूषण जांच केंद्र की मुहर लगावाने के कड़े निर्देश दिए, ऐसा न होने पर भविष्य में कड़ी कार्रवाई के लिए चेताया। निरीक्षण के दौरान यात्रियों को टिकटें न देने, रूट बोर्ड में गड़बड़ी, बिना वर्दी चालक परिचालकों के भी चालान काटे गए। वाहनों में प्रेशर हार्न लगाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। बस चालकों को निर्धारित बस स्टॉप पर ही बसें रोकने की हिदायत दी गई। निरीक्षण के दौरान 33 वाहनों के चालान कर 22 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। ट्रैफिक पुलिस और न्यू शिमला थाने के आईओ भी इस मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन




निजी बस चालकों ने लाइटें जलाकर किया आगाह
ट्रैफिक मजिस्ट्रेट के नाके की खबर जैसे ही शहर के प्राइवेट बस ऑपरेटरों को मिली, चालकों ने बसों की लाइटें जलाकर दूसरे बस चालकों को आगाह किया। इतना ही नहीं हाथ से लिखने का इशारा कर भी एक दूसरे को नाके की चेतावनी दी।
विज्ञापन




हर सवारी को थमा दी 15 रुपये की टिकट
खलीनी बाईपास पर ट्रैफिक मजिस्ट्रेट के नाके की खबर मिलते ही टाॅलैंड में एक निजी बस कंडक्टर ने बस में बैठी सभी सवारियों को 15, 15 रुपये के टिकट थमा दी। निरीक्षण हुआ तो हर सवारी के पास एक जैसे टिकट मिले। बस का मौके पर ही चालान कर भविष्य में हर सवारी को टिकट देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें