फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: अपराजिता कार्यक्रम में विद्यार्थियों को बाल संरक्षण अधिनियम, महिला अधिकारों पर बांटा ज्ञान

Thu, 23 Jan 2025 02:31 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना

सार

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पीएम श्री राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक उत्कृष्ट पाठशाला  मुबारिकपुर में अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
मुबारिकपुर स्कूल में अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पीएम श्री राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक उत्कृष्ट पाठशाला  मुबारिकपुर में अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता स्कूल प्रिंसिपल डीएस राणा ने की। जबकि मुख्य वक्ता के तौर पर आयुष विभाग चिकित्सक डॉक्टर मुमताज चौहान और जिला ऊना चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की सदस्य अधिवक्ता राजकुमारी शर्मा ने शिरकत की। अधिवक्ता राजकुमारी शर्मा ने बच्चों को बाल संरक्षण अधिनियम व महिलाओं के अधिकारों के बारे में जागरूक किया और सोशल मीडिया से दूरी बनाने और अपना ध्यान विद्यार्थी जीवन में अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सामाजिक बुराई से लड़ने के लिए सबसे पहले शिक्षित होना जरूरी है। यदि लड़कियां शिक्षित होंगी तो सशक्त समाज का निर्माण करने में अहम भूमिका अदा कर सकती है। उन्होंने कहा कि अगर लड़कियों के साथ किसी भी प्रकार की कोई छेड़छाड़ की घटना होती है तो इसकी तुरंत शिकायत अपने अभिभावकों-गुरुजनों से करें, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो।

विज्ञापन

विज्ञापन


इस बात को मध्यनजर रखते हुए शुरुआती चरण में ही अपना अधिकारों और कर्तव्य को पहचानते हुए किसी भी प्रकार के अपराध को बढ़ने से रोकने में अपने अहम भूमिका निभाएं। कहा कि अगर अपराध को शुरुआती दौर में ही रोक दिया जाता है तो वह आगे नहीं बढ़ पाता है। कहा कि अपराध सहना भी अपने आप में एक अपराध है। इस अवसर पर डॉक्टर मुमताज चौहान ने विद्यार्थियों को जंक फूड खाने से परहेज करते हुए अपने घर में बने खाने का सेवन करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही बच्चों को अपनी दिनचर्या योग शामिल करने पर बल दिया और कहा कि वर्तमान की खानपान की जो प्रवृत्ति है उससे बच्चों की सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है और बच्चों का विकास रुक गया है। इससे बच्चे मानसिक और शारीरिक तौर पर विकसित नहीं हो पा रहे हैं। इसलिए समय रहते अपने खानपान में बदलाव लाएं।  प्रिंसिपल डीएस राणा ने अमर उजाला फाउंडेशन के कार्यक्रम की सराहना की और कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजन से समाज में बदलाव लाने में कारकर सिद्ध होंगे। इस अवसर पर बच्चों को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से कैंसर जागरुकता अभियान के पर्चे भी बांटे गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें