मुकेश अग्निहोत्री और कुलदीप राठौर भी राहुल के समक्ष आपस में खूब जुगलबंदी दिखाने की कोशिश कर रहे थे। रैली के दौरान जनता ने राहुल-राहुल का नारा भी लगाया। उधर, वीरभद्र के खिलाफ खुलेआम मोर्चा संभालने वाले सुक्खू को भी राहुल और आनंद ने नजरअंदाज नहीं किया।
मंच पर राहुल गांधी के बगल वाली कुर्सी पर सभी नेता नजरें गढ़ाए हुए थे। मौका मिलते ही बारी-बारी राहुल गांधी से बात करने की कोशिश में थे। मंच पर पहली पंक्ति में एक किनारे पर सुधीर तो दूसरे किनारे पर बाली बैठे थे।
राठौर के उठने पर बाली तुरंत उनकी सीट पर बैठकर राहुल से बतियाने लगे। इसके बाद आशा कुुमारी ने भी मौका पाकर इसी कुर्सी पर बैठक राहुल से बात की। राठौर के उठने के बाद मुकेश भी इस कुर्सी पर बैठ गए। अंत में सुधीर ने भी मौका पाकर बगल वाली कुर्सी पर बैठकर राहुल से बात की।
बाली, सुधीर, काजल में लगी भीड़ दिखाने की होड़
चंबी रैली में लोकसभा टिकट के दावेदारों में शक्ति प्रदर्शन की होड़ लगी थी। पवन काजल और जीएस बाली भीड़ के साथ अलग-अलग आए। सुधीर ने भीड़ दिखाने के लिए कार्यकर्ताओं के हाथ में ब्लाक कांग्रेस धर्मशाला के पोस्टर दे रखे थे। बाली ने कार्यकर्ताओं को अपने नाम के बैग दे रखे थे।