फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: कुमारसैन के सराहन गांव में सेब, नाशपाती, प्लम और आड़ू के 159 पेड़ों पर चली कुल्हाड़ी

Mon, 14 Jul 2025 03:59 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुमारसैन (रामपुर बुशहर)।

सार

बड़ागांव के सराहन गांव में हाईकोर्ट के आदेश के बाद वन भूमि पर अवैध तरीके से उगाए सेब, नाशपाती और प्लम, आड़ू के करीब 159 पेड़ वन विभाग ने पुलिस की टीम के साथ मिलकर काट दिए। 
विज्ञापन
सराहन गांव में सेब के पेड़ काटे। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुमारसैन की बड़ागांव पंचायत के सराहन गांव में वन विभाग की भूमि पर अवैध कब्जों पर सोमवार को कार्रवाई की गई। हाईकोर्ट के आदेश के बाद वन विभाग ने पुलिस की टीम के साथ मौके पर जाकर कर सेब, नाशपाती, प्लम और आड़ू के 159 पेड़ों को काट डाला। कार्रवाई से पहले वन विभाग ने वन भूमि पर फलदार पेड़ लगाकर कब्जा करने वाले लोगों को नोटिस भेजे थे, लेकिन लोगों ने वन भूमि से अपने कब्जे नहीं हटाए। इसके बाद वन विभाग की टीम ने पुलिस के साथ कार्रवाई की।

विज्ञापन





सोमवार को जगजीवन राम के वन भूमि पर लगाए पेड़ों को काटा गया। इससे पहले जगजीवन राम के वन भूमि पर उगाए 150 पेड़ों को हाईकोर्ट के आदेश पर काटा गया था। दूसरी बार वन विभाग ने कार्रवाई की है। वन मंडल कोटगढ़ के अंतर्गत आने वाली रेंज कुमारसैन और कानूनगो बड़ागांव के नेतृत्व में अवैध कब्जों पर कार्रवाई की जा रही है। इस मौके पर वन, राजस्व, पुलिस, जल शक्ति विभाग और बिजली बोर्ड की संयुक्त टीम मौजूद रही। जलशक्ति विभाग और बिजली बोर्ड ने पानी और बिजली के कनेक्शन मौके पर जाकर काटे। आरओ कुमारसैन अरुण कुमार ने बताया कि अभी तक सराहन गांव में 159 पौधे काटे गए हैं। हाईकोर्ट के आदेशों के बाद कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि विभाग ने मकान को भी कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


जगजीवन राम का कहना है कि वह कोर्ट के आदेशों का सम्मान करते है और इस कार्रवाई से संतुष्ट हैं। उन्होंने कहा कि यह पेड़ 37 वर्ष पहले लगाए गए थे। उस समय इनकी आयु लगभग 17 वर्ष थी और वह पूरी तरह से अनभिज्ञ थे। उन्होंने कहा कि उनकी माता की आयु लगभग 85 वर्ष है। इस परिस्थिति में अपने-आप को संभाल पाना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि विभाग को पहले कार्रवाई करनी चाहिए थी। उन्हें यह दिन न देखना पड़ता। इस मौके प्रधान सराहन पंचायत सुषमा देवी और वार्ड पंच मौजूद रहे।

विज्ञापन

कोटखाई के चैथला में वन भूमि से काटे एक हजार सेब के पौधे
कोटखाई उपमंडल के चैथला गांव में सोमवार को वन भूमि से करीब एक हजार सेब के पौधों को काटा गया। वन विभाग की वन भूमि पर अवैध कब्जों पर कार्रवाई तीसरे दिन भी जारी रही। हाईकोर्ट के आदेश के बाद विभाग ने तीन दिनों में वन भूमि से करीब 22 सौ पौधों को काट डाला है। वन भूमि से अवैध कब्जों को हटाने में अभी एक सप्ताह का समय लग सकता है। चौथला में भारी बारिश और अवकाश के बाद भी अवैध कब्जों को हटाने की मुहिम जारी रही। यहां वन भूमि पर लगाए करीब 38 सौ सेब के पौधों को काटने का लक्ष्य रखा गया है। लोगों ने सरकारी भूमि पर सेब के बगीचे तैयार कर रखे हैं। चैथला के बाद क्षेत्र के कई गांवों में भी इस प्रकार की कार्रवाई की तैयारी है। वन भूमि से अवैध कब्जों को हटाने के लिए वन विभाग की टीम के साथ पुलिस भी सहयोग कर रही है। पुलिस के करीब सौ जवान कोटखाई में डेरा डाले हुए हैं। वन विभाग के कर्मचारी मजदूरों के साथ मिल कर इस मुहिम को चला रहे हैं। प्रशासन के अधिकारी लगातार सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखे हुए हैं। कोटखाई के चौथला गांव में चल रही इस कार्रवाई से चौपाल, जुब्बल, रोहड़ू, चिड़गांव में हजारों बीघा सरकार भूमि पर सेब के बगीचे लगाकर कराेड़ों रुपये कमा रहे कई लोगों के हाथ पांव फूल रहे हैं। एसडीएम कोटखाई मोहन शर्मा ने बताया कि कोर्ट के आदेश की पालना की जा रही है। न्यायालय ने आदेश दिए हैं कि चयनित वन भूमि को तुरंत खाली किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें