फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेणुका आइए और गुरदास मान मचा रहे हैं धमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
2 नवंबर से शुरू होने वाले अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेले में इस बार मशहूर पंजाबी गायक गुरदास मान और बालीवुड की प्रसिद्ध पार्श्व गायिका रीतू पाठक अपनी सुरीली आवाज का जादू बिखेरेंगे।
विज्ञापन


मुख्य संसदीय सचिव एवं अध्यक्ष श्री रेणुकाजी विकास बोर्ड विनय कुमार ने बताया कि 2 नवंबर को मेले की प्रथम संध्या पर प्रसिद्ध पंजाबी गायक गुरदास मान अपने शायराना अंदाज में पंजाबी व सूफी गीत के माध्यम से लोगों का मनोरंजन करेंगे। मेले में सीएम वीरभद्र सिंह बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।

लोगों के मनोरंजन के लिए प्रथम संध्या के कार्यक्रम रात्रि 12 बजे तक आयोजित होंगे। विनय कुमार ने बताया कि दूसरी सांस्कृतिक संध्या हिमाचल के प्रसिद्ध लोक कलाकारों के नाम रहेगी। इसके लिए राज्य के प्रसिद्ध लोक कलाकारों को आमंत्रित किया जा रहा है।
विज्ञापन


रेणु मंच पर प्रतिदिन सांय 6 बजे से आठ बजे तक स्थानीय लोक नर्तक दलों के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसका मकसद अधिक से अधिक स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करना है।
विज्ञापन

चौथी संध्या हास्य कवि सुनील जोगी के नाम

4 नवंबर तीसरी सांस्कृतिक संध्या हास्य कवि कवि सुनील जोगी के नाम रहेगी। वह अपने दल के साथ मेले में आकर लोगों को लोट पोट करेंगे। जबकि 5 नवंबर की मेले की चौथी सांस्कृतिक संध्या के लिए बालीवुड की प्रसिद्ध पार्श्व गायिका रीतू पाठक को आंमत्रित किया गया है।

6 नवंबर को मेले के समापन अवसर पर राज्यपाल उर्मिला सिंह बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगी। उनके द्वारा मेले में आए देवी-देवताओं की विदाई की जाएगी।

राज्यपाल द्वारा मेले में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शिनियों का भी अवलोकन भी करेंगी। प्रथम द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली प्रदर्शिनियों को पुरस्कृत किया जाएगा। अंतिम सांस्कृतिक संध्या में लोगों के मनोरंजन के लिए गत वर्ष की भांति रामायण मंचन का आयोजन किया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें