फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजी जैदी को आईजीएमसी से मिली छुट्टी, फिर पहुंचे जेल

Wed, 04 Oct 2017 09:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़िया प्रकरण में न्यायिक हिरासत में चल रहे आईजी जहूर जैदी को वीआईपी ट्रीटमेंट के बाद आईजीएमसी से छुट्टी मिल गई है। आईजी जैदी को शाम तीन बजे आईजीएमसी से कंडा जेल ले जाया गया। वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश चंद ने इसकी पुष्टि की है। 
विज्ञापन


कान के दर्द के बाद गेस्ट्रो विभाग में जैदी तीन दिन दाखिल रहे। बीस दिन से अस्पताल में इनको वीआईपी ट्रीटमेंट दिया जा रहा था। इन्हें 13 सितंबर को सीने में दर्द होने के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सोलह सितंबर तक कॉर्डियोलॉजी विभाग के सीसीयू में दाखिल रहे। 

इसके बाद से वे कार्डियोलॉजी विभाग के डॉक्टरों की निगरानी में रहे। जैदी की मांग पर स्पेशल वीआईपी कमरा नंबर- 634 मुहैया करवाया गया। सीने का दर्द ठीक होने और कान में दर्द की समस्या होने के बाद 22 सितंबर को ईएनटी महकमे में शिफ्ट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

25,820 रुपये का किया भुगतान

आईजी जैदी अस्पताल में कुल बीस दिन दाखिल रहे। मंगलवार को आईजी जैदी को अस्पताल से छुट्टी की गई तो उन्हें पेमेंट करने कहा गया। एक अन्य व्यक्ति ने अस्पताल के काउंटर पर जाकर 25,820 रुपये की पेमेंट की। 

29 सितंबर को पेट में शिकायत के बाद जैदी गेस्ट्रोएंट्रोलाजी महकमे में उपचाराधीन थे। हालत में सुधार होने के बाद तीन अक्तूबर को आईजीएमसी से जैदी को छुट्टी दे दी गई। इधर, इसी मामले में न्यायिक हिरासत में चल रहे डीएसपी मनोज जोशी अभी आईजीएमसी में भर्ती हैं। उनका हर्निया का ऑपरेशन हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें