फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेयटी में ‘फिर याद आए पापा’

Fri, 21 Mar 2014 07:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
गेयटी थियेटर में शुक्रवार को भाषा और संस्कृति विभाग ने सात दिवसीय राज्य स्तरीय नाट्य समारोह हिम रंग महोत्सव 2014 का आयोजन किया। इस समारोह कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष केएस तोमर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
विज्ञापन


पहले दिन नाट्यानुकृति, शिमला ने ‘फिर याद आए पापा’ नाटक का मंचन किया गया। इस नाटक की कहानी एक मध्य वर्गीय परिवार से संबंधित है। इसमें माता-पिता और संतान के रिश्तों का मार्मिक चित्रण किया गया है। नाटक में डा. कमल शर्मा ने पिता, अर्चना शर्मा ने माता और संजय सूद ने बेटे का अभिनय किया।
विज्ञापन


निर्देशक डा. कमल शर्मा ने कहा कि रिश्तों के महत्व को दर्शाना नाटक का उद्देश्य है। 22 मार्च को ‘सुभद्रा’ नाटक का मंचन किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें