फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: चमियाना अस्पताल में भी 22 से आधे डॉक्टर छुट्टी पर

विज्ञापन
विज्ञापन
दो चरणों में अवकाश पर जाएंगे चिकित्सक, संस्थान से जारी किया डॉक्टरों के अवकाश का शेड्यूल
विज्ञापन


शीतकालीन अवकाश सत्र 22 दिसंबर से 8 मार्च तक चलेगा
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना के वरिष्ठ डॉक्टर 22 दिसंबर से शीतकालीन अवकाश पर रहेंगे। इस दौरान आधे चिकित्सक ही अस्पताल की ओपीडी और उपचार की व्यवस्था को संभालेंगे।
इंस्टीट्यूट में शिक्षण कार्य बंद रहेगा जिसके चलते फैकल्टी के चिकित्सक आईजीएमसी, केएनएच की तर्ज पर बारी बारी अवकाश पर रहेंगे। संस्थान ने अवकाश को लेकर आदेश जारी कर दिए हैं। सत्र 2025-26 का शीतकालीन अवकाश 22 दिसंबर से शुरू होगा और आठ मार्च तक चलेगा। संस्थान के टीचिंग स्टॉफ, सीनियर रेजिडेंट जो रेगुलर, डिप्लायमेंट, आधार कम से कम छह माह का संस्थान में कार्यकाल पूरा कर चुके हैं, वह दो चरणों में शीतकालीन अवकाश पर जाएंगे।
विज्ञापन

पहले चरण में 38 दिन के 22 दिसंबर 2025 से शुरू होने वाला अवकाश 28 जनवरी 2026 तक चलेगा, वहीं दूसरे चरण का अवकाश 30 जनवरी 2026 से शुरू होगा और आठ मार्च तक रहेगा। 29 जनवरी कॉमन डे रहेगा जिसमें चिकित्सक चार्ज देने कार्य पूरा करेंगे। संस्थान के सीनियर रेजिडेंट को तीस दिन का अवकाश मिलेगा। इसमें पहले चरण का 22 दिसंबर से 20 फरवरी, दूसरा चरण का 22 जनवरी से 20 फरवरी तक चलेगा। 21 कॉमन डे होगा।

पहले चरण में यह डॉक्टर अवकाश पर
चमियाना अस्पताल में पहले चरण में कार्डियक एनेस्थीसिया में डॉ. कमल प्रकाश, सीनियर रेजिडेंट डॉ. हरि चरण, डॉ. डीजी नेगी अवकाश पर रहेंगे। कार्डियोलॉजी विभाग में डॉ. रितेश कुमार, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. विनय भारद्वाज, सीनियर रेजिडेंट डाॅ. राजन वशिष्ट, सीटीवीएस विभाग में डॉ. सुधीर मेहता, डॉ. सीमा सिंह पंवर, डॉ. बीआर ठाकुर, डाॅ. राजेश चोपड़ा, गेस्ट्रोएंट्रोलॉजी विभाग से डाॅ. श्रुति शर्मा, डॉ. आशीष चौहान छुट्टी पर होंगे। न्यूरो सर्जरी विभाग से डॉ. ज्ञान चंद, डॉ. दिग्विजय सिंह ठाकुर, प्लास्टिक सर्जरी विभाग से डॉ. राजेश कुमार, डॉ. भाव्या ठाकुर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग से डॉ. कमलकांत शर्मा, सीनियर रेजिडेंट डॉ. नवीन, यूरोलॉजी विभाग से डाॅ. गिरिश कुमार शर्मा, डाॅ. मंजीत कुमार और डॉ. पवन एम कौंडल, नेफ्रोलॉजी विभाग से डॉ. निशांत नड्डा, एनेस्थीसिया से डॉ. मनोज मितन, पैथोलॉजी विभाग से डॉ. तेंजिन पहले चरण में अवकाश पर रहेंगे।
विज्ञापन


दूसरे चरण में यह रहेंगे छुट्टी पर
दूसरे चरण में एनेस्थीसिया में डॉ. यशवंत सिंह वर्मा, सीनियर रेजिडेंट डॉ. प्रियांशु, डॉ. अर्चना, काॅर्डियोलॉजी विभाग से डॉ. संजीव असोत्रा, डॉ. राजेश शर्मा, डॉ. मीना राणा, डॉ. प्रीतम सिंह, सीनियर रेजिडेंट डाॅ. संजीव कुमार, सीटीवीएस विभाग में डॉ. अजय कुमार, डॉ. कविता गुलेरिया, डॉ. प्रवीण धौल्टा, डॉ. सुरेंद्र कुमार, एंडोक्रिनोलॉजी में डाॅ. मीनश कुमार ठाकुर अवकाश पर रहेंगे। इनके अलावा गेस्ट्रोएंट्रोलॉजी विभाग में डॉ. विशाल बौध, डॉ. राजेश शर्मा, न्यूरो सर्जरी विभाग में डॉ. वीनित तंवर, प्लास्टिक सर्जरी विभाग से डॉ. नितिन कश्यप, डॉ. निपुन शर्मा, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग से डाॅ. मंजीत सहगल, डाॅ. राजकुमार नेगी, यूरोलॉजी विभाग से डॉ. पंपोश रैना, डॉ. कैलाश चंद्र, डॉ. मनोज शर्मा और सीनियर रेजिडेंट डॉ. मेहर चंद छुट्टी पर जाएंगे। नेफ्रोलॉजी विभाग से डॉ. अनूप गर्ग, रेडियो डॉयग्नाेस्टिक विभाग से सीनियर रेजिडेंट डाॅ. अंकित जिस्टा और डॉ. हितेश ठाकुर, डाॅ. एनेस्थीसिया विभाग से डॉ. रविकांत डोगरा, डाॅ. अतिक अग्रवाल, माइक्रोबायोलॉजी से डॉ. ऐशा सिंह भी दूसरे चरण में अवकाश पर रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें