फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jairam Thakur: नेता विपक्ष बोले- लोकतंत्र में असहमति का अधिकार है, गालियां देने और अपमानित करने का नहीं

Mon, 15 Dec 2025 07:41 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने दिल्ली में आयोजित कांग्रेस की रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ लगाए गए आपत्तिजनक और अमर्यादित नारों पर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे देश की जनता कांग्रेस को नकारती जा रही है, वैसे-वैसे कांग्रेस अपने नैतिक और राजनीतिक स्तर से लगातार गिरती जा रही है।
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मुख्यमंत्री और नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने दिल्ली में आयोजित कांग्रेस की रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ लगाए गए आपत्तिजनक और अमर्यादित नारों की भर्त्सना की है। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस की राजनीतिक हताशा, कुंठा और गिरते वैचारिक स्तर का स्पष्ट प्रमाण है। प्रधानमंत्री के खिलाफ बार-बार आपत्तिजनक टिप्पणी कांग्रेस के नेताओं के मानसिक दिवालियापन और जनता द्वारा नकार दिए जाने की हताशा है। इसी कारण कांग्रेस के कार्यकर्ता, पदाधिकारी और आला नेताओं द्वारा बार-बार नरेंद्र मोदी को चुनने वाली जनता और प्रधानमंत्री का अपमान किया जा रहा है।

विज्ञापन


सोमवार को जारी बयान में जयराम ठाकुर ने कहा कि जैसे-जैसे देश की जनता कांग्रेस को नकारती जा रही है, वैसे-वैसे कांग्रेस अपने नैतिक और राजनीतिक स्तर से लगातार गिरती जा रही है। मुद्दों, नीतियों और जनहित के सवालों पर चर्चा करने में असफल कांग्रेस अब गाली-गलौज और घटिया नारेबाजी की राजनीति पर उतर आई है। उन्होंने कहा कि बिहार के चुनाव इसका प्रत्यक्ष उदाहरण हैं। बिहार में भी कांग्रेस और उसके नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया, जिसका परिणाम यह हुआ कि जनता ने कांग्रेस को पूरी तरह नकार दिया और उसकी ऐतिहासिक दुर्गति सबके सामने है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस को यह समझ लेना चाहिए कि प्रधानमंत्री का अपमान करके वह अपने हारे नकारे नेताओं की खुशामद भले कर ले देश वासियों का विश्वास नहीं जीत सकती है। जिस तरह बिहार में कांग्रेस की राजनीतिक दुर्गति हुई, उसी तरह आने वाले समय में देश भर में कांग्रेस दुर्गति होगी। देशवासियों द्वारा नकारने के बाद कांग्रेस की यह अराजकता और निकृष्टता की पराकाष्ठा को यह देश कभी माफ नहीं करेगा। प्रधानमंत्री के खिलाफ इस तरह की संस्कार और मर्यादाहीन टिप्पणी करने वालों को यह देश आगे भी सबक सिखाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें