फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगलों में आग लगने पर टोल फ्री नंबर पर करें कॉल : विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। जिले में गर्मियों के साथ ही जंगलों में आग की घटनाएं सामने आने लगी हैं। इसे देखते हुए प्रशासन ने बड़ी पहल की है। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी प्रोटोकॉल ज्योति राणा ने कहा कि बुधवार को मुख्य अरण्यपाल संजय सूद ने जंगलों में आगजनी की तुरंत सूचना के लिए टोल फ्री नंबर 1800-180-1916 जारी किया है। इस टोल फ्री नंबर पर कॉल 24 घंटे फ्री रहेगी।
विज्ञापन

कॉल करते ही सूचना सीधे वन विभाग के कंट्रोल रूम में पहुंचेगी। इसके बाद नजदीकी बीट, फायर वॉचर और दमकल की टीम को तुरंत मूव किया जाएगा। समय रहते सूचना मिलने पर वन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचकर तुरंत आग पर काबू पा सकती हैं। मार्च महीने में शिमला जिले में 9 बार आग लगी थी और 91.75 हेक्टेयर भूमि में नुकसान हुआ है। ऐसे में वन विभाग और प्रशासन चौकन्ना हो गया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि जंगल के पास बीड़ी-सिगरेट न फेंकें और खेतों में आग न लगाएं। कहीं धुआं या आग दिखे तो बिना देरी इस नंबर पर कॉल करें। यह टोल फ्री नंबर चीफ कंजरवेटर चीफ कंजरवेटर ऑफ फोरेस्ट प्रोटेक्शन एंड फायर कंट्रोल कार्यालय, जिला बिलासपुर संचालित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें