फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस पास बनाने वाले छात्रों को बड़ी राहत, पढ़ें जरूर

विज्ञापन
विज्ञापन
चौतरफा महंगाई की मार झेल रहे अभिभावकों की जेब पर इस बार महंगे बस पास का बोझ नहीं पड़ेगा। एचआरटीसी प्रबंधन ने इस शैक्षणिक सत्र में बस पास की दरें न बढ़ाने का फैसला लिया है। इस बार भी छात्रों का बस पास 700 रुपये मासिक की दर पर बनेगा।
विज्ञापन


बीते साल एचआरटीसी ने बस पास की दरों में 100 रुपये की बढ़ोतरी की थी। वर्दी, किताबें-कॉपियां, पेन-पेंसिल महंगे होने के बाद एचआरटीसी स्कूल बसों के पास का बोझ अभिभावकों की जेब पर नहीं डालेगा।

घर से स्कूल और स्कूल से घर जाने के लिए एचआरटीसी की बसों का इस्तेमाल करने वाले प्राइवेट और कान्वेंट स्कूलों के हजारों बच्चों का रियायती बस पास बीते साल निर्धारित की दरों पर ही बनेगा।
विज्ञापन

इतने में बनेगा पास

1 से 20 किलोमीटर के 700, 20 से 30 किलोमीटर के 800, 30 से 40 किलोमीटर के 933 रुपये में बस पास बनेंगे। एचआरटीसी हर साल स्कूल टाइम पर करीब 50 से अधिक बसें चलाता है। इन बसों में रोजाना 1500 छात्र-छात्राएं सफर करते हैं।

एचआरटीसी ने स्कूल बस पास के एवज में डेड माइलेज का पैसा न वसूलने का भी फैसला लिया है। छात्रों से बस पास की एवज में सिर्फ उसी क्षेत्र का पैसा लिया जाएगा, जिसमें छात्र सफर करेंगे। एचआरटीसी प्रबंधन स्कूलों को ऑन डिमांड बसें उपलब्ध करवाएगा।

इससे राजधानी के दर्जनों स्कूलों के हजारों छात्रों को राहत मिलेगी। स्कूल आने और जाने में बच्चों को परेशानी भी नहीं होगी तथा अभिभावकों की टेंशन भी कम होगी।

सामान्य किराये के मुकाबले 170 रुपये की छूट

प्राइवेट और कान्वेंट स्कूलों के छात्रों को निगम की ओर से किराये में दी जाने वाली छूट इस बार भी जारी रहेगी। सामान्य बस किराये की तुलना में छात्रों के पास रियायती दरों पर बनेंगे। 1.45 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से 20 किलोमीटर का सफर करने वाले छात्रों के पास 870 रुपये की जगह 700 रुपये में बनेंगे। एचआरटीसी स्कूली छात्रों को बस पास बनाने पर मासिक 170 रुपये छूट देगा।

नहीं बढ़ेंगी बस पास की दरें : नेगी
एचआरटीसी की स्कूल बसों के मासिक बस पास की दरों में इस बार कोई बढ़ोतरी नहीं की जाएगी। 20 किलोमीटर तक सफर करने वाले स्कूली बच्चों के पास 700 रुपये मासिक की दर से बनाए जाएंगे।- देवासेन नेगी, क्षेत्रीय प्रबंधक, एचआरटीसी
विज्ञापन

पास बनाने के लिए यहां करें संपर्क

बस पास बनाने में छात्रों और उनके अभिभावकों को समस्या पेश न आए इसके लिए एचआरटीसी ने संजौली, न्यू शिमला और ओल्ड बस स्टैंड में तीन अतिरिक्त बस पास काउंटर खोले हैं। इन काउंटरों पर सुबह 10 से शाम 5 बजे के बीच पास बनाए जाएंगे। मार्च से शहर में एचआरटीसी बसें चलना शुरू हो जाएगी।

पास बनाने के लिए यहां करें संपर्क
ओल्ड बस स्टैंड=======2658925
न्यू शिमला===========2672530
संजौली=============2844968
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें